BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अज्ञात अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली

by bnnbharat.com
February 25, 2020
in Uncategorized
अज्ञात अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली

अज्ञात अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली

Share on FacebookShare on Twitter

संजीत कुमार, 

देवघर: कुंडा थाना क्षेत्र के हथगढ़ के समीप अज्ञात अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी नगर थाना क्षेत्र के बम्पास टाउन शील कोठी निवासी 35 वर्षीय लक्ष्मण वर्मा को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए.

घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के संदर्भ में उन्होंने बताया कि कुंडा मोड़ के समीप उनकी सोने चांदी की दुकान है. रोज की तरह सोमवार रात्रि भी करीब 9:00 बजे वह अपनी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से हथगढ़ होते हुए अपने घर जा रहे थे.

उसी दौरान हथगढ़ गांव के समीप एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोली चला दी. पहली गोली हवा में चलाई गई  जो उन्हें नहीं लगी. जिसके बाद वह तेजी से भागने लगे. तो अपराधियों ने पीछा कर फिर से फायर किया. दूसरी गोली उनके कमर के ऊपर दाहिने ओर पीठ में जा लगी. उसके बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए. गोली लगने के बाद वह मोटरसाइकिल चलाते हुए ही किसी तरह अपने घर पहुंचे और घर के पास जाकर गिर गए.

उसके बाद परिजन घर से बाहर निकले तो उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद उनके परिजन उन्हें मोटरसाइकिल से ही लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे.

इधर घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव, नगर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह, कुंडा थाना प्रभारी खद्दी कुजूर, एएसआई रामानुज सिंह, पीएसआई कुमार अभिषेक, रवि कुमार सिंह सदल बल मौके पर पहुंचे और घटना के संदर्भ में जानकारी ली.

हालांकि गोली किसके द्वारा मारी गई है और घटना को अंजाम देने का क्या कारण है. इसको लेकर अभी तक कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मौसम ने बदली करवट: सुबह से हो रही है झमाझम बारिश

Next Post

बिरहु रुर्बन मिशन के तहत कुल 41 योजनाओं पर होगा कार्य

Next Post
बिरहु रुर्बन मिशन के तहत कुल 41 योजनाओं पर होगा कार्य

बिरहु रुर्बन मिशन के तहत कुल 41 योजनाओं पर होगा कार्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d