चतरा: चतरा में रहने वाले एक वेटनरी डॉक्टर की अपराधियों ने बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी. बिहार बॉर्डर के लीलाजन नदी के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया. इस दौरान डॉक्टर के साथ मौजूद कंपाउंडर विशाल यादव इस घटना में बाल-बाल बच गए. मृतक की पहचान आमस थाना के हेमजापुर गांव निवासी स्वर्गीय मिट्ठू पासवान का बेटे डॉ .संजय पासवान के रूप में हुई.
घटना उस समय हुई जब मवेशी का इलाज कर डॉक्टर संजय अपने घर हेमजापुर लौट रहे थे. हमलावरों ने पिस्टल निकालकर डॉक्टर को गोली मार दी. घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. मृतक का शव लेने के लिए चतरा जिले की हंटरगंज थाना पुलिस और डोभी पुलिस मौके पर पहुंच गई है.
स्थानीय लोगों में पंचायत के मुखिया प्रेम सिंह, डोभी के नेता कृष्णा यादव, जीप सदस्य संजय पासवान के अलावा सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे. फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच कर दोषियों को पकड़ने की बात कही है. लोगों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है.

