गोड्डा: बुधवार को गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट थानान्तर्गत झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, शाखा-रघुनाथपुर में मध्य रात्रि ग्रिल काटकर अज्ञात चोरों द्वारा बैंक में घुसकर बैंक के जरूरी कागजात को जलाना तथा बैंक के 06(छः) कम्प्यूटर माॅनिटर की चोरी की घटना कारित की गयी, जिसके संबंध में पोड़ैयाहाट थाना काण्ड सं0-10/2020, दिनांक-25.01.2020, धारा-457/380/436/427 भा0द0वि0 दर्ज किया गया.
उक्त बैंक चोरी के काण्ड का अविलम्ब उद्भेदन हेतु शैलेन्द्र प्रसाद बर्णवाल, पुलिस अधीक्षक, गोड्डा को मिली गुप्त सूचना एवं निर्देशानुसार स्पेशल टीम का गठन किया गया. गठित स्पेशल टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई हेतु चोरी के काण्ड में संलिप्त अपराधी को ग्राम-रघुनाथपुर, थाना-पोड़ैयाहाट से पकड़ा गया. पकड़ाये अपराधी से पूछताछ करने पर अपना नाम 1. विनोद मुर्मू, पे0-जियालाल मुर्मू, सा0-रघुनाथपुर, थाना-पोड़ैयाहाट, जिला-गोड्डा एवं 2. बिमल मुर्मू, पे0-स्व0 चुण्डा मुर्मू, सा0-रघुनाथपुर, थाना-पोड़ैयाहाट, जिला-गोड्डा बताया गया.
उक्त अपराधी के निशानदेही पर चोरी किये गये सामग्री 03(तीन) एच0सी0एल0 कम्पनी का माॅनिटर, 01(एक) फिलिप्स कम्पनी का माॅनिटर, 01(एक) एच0पी0 कम्पनी का माॅनिटर, 01(एक) एसर कम्पनी का माॅनिटर कुल-06(छः) माॅनिटर एवं 01(एक) लोहे का रड को बरामद किया गया.
अभियुक्त बिमल मुर्मू डेंड्रॉइड पीने का आदि है. शराब तथा डेनड्राइड पिने के उपरान्त ये अपने घर से लोहा का रड लेकर झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, शाखा-रघुनाथपुर में घुसकर रड से खिड़की के ग्रिल को तोड़कर अंदर प्रवेश कर घटना कोअंजाम दिया गया.

