BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘इस साल T20 वर्ल्ड कप आयोजन की संभावना नहीं’: मार्क टेलर

by bnnbharat.com
May 25, 2020
in Uncategorized
‘इस साल T20 वर्ल्ड कप आयोजन की संभावना नहीं’: मार्क टेलर

'इस साल T20 वर्ल्ड कप आयोजन की संभावना नहीं': मार्क टेलर

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है. सभी क्रिकेटरों और फैंस की नजरें इस ओर टिकी हैं कि क्या वर्ल्ड कप का आयोजन होगा या इसे आगे के लिए टाल दिया जाएगा. हालांकि ऑस्ट्रेलिया में ही कई पूर्व क्रिकेटर आशंका जता चुके हैं कि इस साल आयोजन मुश्किल है. इस कड़ी में नया नाम जुड़ा है पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर का.

टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल 19 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच आस्ट्रेलिया में होना है. ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के पूर्व डाइरेक्टर रहे टेलर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से अपील की है कि वह टी20 वर्ल्ड कप पर जल्द कोई फैसला लें.

अक्टूबर-नवंबर में वर्ल्ड टूर्नामेंट सही नहीं

टेलर ने बातचीत में कहा, “ये शायद अच्छा होगा (अगर इस हफ्ते फैसला हो). तब हर कोई आगे की योजना बनाना शुरू कर सकता है और हम यहां बैठे हुए यह कहना बंद कर सकते हैं कि, अगर ऐसा होता है, लेकिन या शायद.”

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अक्टूबर-नवंबर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयोजन पर विचार कर रहा है, लेकिन बोर्ड पहले ही साफ कर चुका है कि ऐसा केवल तभी होगा जब टी20 वर्ल्ड कप स्थगित होगा.

टेलर ने कहा, “मुझे लगता है कि टी 20 विश्व कप अक्टूबर में योजना के अनुसार आयोजित नहीं हो पाएगा. अक्टूबर या नवंबर में विश्व टूर्नामेंट को कराना सही होगा? इसका जवाब शायद होगा, नहीं.”

IPL के लिए खिलाड़ी भेजेगा CA

टेलर ने साथ ही कहा है कि अगर वर्ल्ड कप नहीं होता है और उसकी जगह आईपीएल होता है तो ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड अपने खिलाड़ियों को इजाजत देगा, क्योंकि सीए, बीसीसीआई को खुश रखना चाहेगा.

टेलर ने कहा, “क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपनी ओर से बीसीसीआई को खुश रखना चाहेगा. इसलिए अगर आईपीएल होता है तो वो अपने खिलाड़ियों को भारत जाने की इजाजत दे सकता है. क्योंकि वो चाहते हैं कि आने वाले समर में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आए, जो कि कमाई के लिहाज से हमारे लिए बेहद अहम होगा.”

भारतीय टीम को नवंबर दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, जहां टीम इंडिया 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. इसके बाद लिमिटेड ओवर के मुकाबले भी होंगे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BJP किसान मोर्चा नवादा के जिला अध्यक्ष बने ‘पैदावार सम्राट’ अल्हा बहादुर सिंह

Next Post

कोरोना संकट: लगातार पांचवे महीने सोने के आयात में गिरावट

Next Post
कोरोना संकट: लगातार पांचवे महीने सोने के आयात में गिरावट

कोरोना संकट: लगातार पांचवे महीने सोने के आयात में गिरावट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d