BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अनलॉक-1.0 में और छूट को लेकर जल्दबाजी ना दिखाए -हेमंत सोरेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर चर्चा

by bnnbharat.com
June 15, 2020
in Uncategorized
अनलॉक-1.0 में और छूट को लेकर जल्दबाजी  ना दिखाए -हेमंत सोरेन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची :  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि अनलॉक 1.0 में राज्य में और अधिक छूट देने को लेकर जल्दबाजी दिखाने की जरूरत नहीं है, सरकार और प्रशासन की पूरी स्थिति पर नजर बनी हुई है. हेमंत सोरेन सोमवार देर शाम को रांची के प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.
मुख्यमंत्री ने बताया कि मंगलवार 16 जून को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बात होने वाली है,. उन्होंने कहा कि सरकार ने मौजूदा हालात को लेकर स्टडी कर रखा है, भारत सरकार की बात सुनने के बाद ही आगे का निर्णय लेगी.
कपड़ा दुकान समेत कई मसलों पर राज्य सरकारों को निर्णय लेने का अधिकार दिये जाने के संबंध में पूछे गये प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संबंध में कल होने वाली बात को लेकर राज्य सरकार ने फैसला स्थगित रखा है, मंगलवार को प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद सरकार निर्णय लेगी.
पवित्र सावन मास में लगने वाले श्रावणी मेला के आयोजन को लेकर पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने इस मसले पर पहले ही स्पष्ट संदेश देखा रहा है, राज्य के परिप्रेक्ष्य में कोरोना के उतार-चढ़ाव की स्थिति को देखते हुए फैसला लिया जाना है. उन्होंने कहा कि झारखंड में व्यवस्थित तरीके से प्रवासी वापस घर आये है, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है, सरकार सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए फैसला लेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लालू यादव के विचारों को जन जन तक पहुंचायेंगे- जय वर्मा

Next Post

एएनएम संघ के शिष्टमंडल ने सीएम से की मुलाकात, मुआवजे व बीमा की राशि उपलब्ध कराने की मांग

Next Post
एएनएम संघ के शिष्टमंडल ने सीएम से की मुलाकात, मुआवजे व बीमा की राशि उपलब्ध कराने की मांग

एएनएम संघ के शिष्टमंडल ने सीएम से की मुलाकात, मुआवजे व बीमा की राशि उपलब्ध कराने की मांग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d