Ranchi: झारखंड में अनलॉक की अवधि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है. मुख्य सचिव ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. हालांकि इस बीच परीक्षार्थियों को रियायतें दी जाएंगी. नए आदेश के मुताबिक लॉकडाउन कंटेनमेंट जोन में प्रभावी होगा. इसके अलावा मुख्य सचिव ने परीक्षा के लिए अलग से निर्देश दिए हैं. इसके अलावा कि राज्य में एक जिला से दूसरे जिला तक बसें जा सकेंगी लेकिन inter-state बसों को अभी अनुमति नहीं दी गई है. वहीं, परीक्षा के मद्देनजर गेस्ट हाउस, लॉज और धर्मशालाओं को भी खोलने की अनुमति दी गई है.

