शशि भूषण दूबे कंचनीय
लखनऊ : उन्नाव के नवाबगंज ब्लॉक के सोहरामऊ थाने के अन्तर्गत ग्राम महानौरा गांव में दबंगो ने जमकर उत्पात मचाया. दबंगो ने ग्राम प्रधान कमलेश तिवारी के घर वालों के ऊपर स्कार्पियो से कुचलने की कोशिश की. ग्राम प्रधान के घर वाले जान बचाने के लिए गाड़ी पर डंडों से वार किया तब जाकर गाड़ी वापस हुई. मारपीट के दौरान 8 से अधिक लोगों को चोट आई है.इसके बाद ग्राम प्रधान ने
प्रधान ने थाने में तहरीर देकर दबंगो के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और परिवार की जान माल की सुरक्षा की मांग की. एसपी ने मुकदमा दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश सोहरामऊ थाने पुलिस को दिया है. पुलिस ने दोनों पक्षों से 24 से अधिक लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है और इसका विडियो भी वायरल हुआ है.
मामले में पुलिस अधीक्षक उन्नाव विक्रांत वीर ने बताया कि दोनों गुटों में मार पीट का मामला सामने आया है दोनों पक्ष के लोगो को हिरासत में लेकर मेडिकल कराया जा रहा हैं. मार पीट की घटना में मुकदमा दर्ज की गयी है.ूूोमकSX

