संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) में बीते दिन शुक्रवार को यूक्रेन पर रूसी हमला रोकने के एक प्रस्ताव पर मतदान हुआ. रूस ने प्रस्ताव पर वीटो किया. जबकि, भारत, चीन और यूएई ने रूसी हमले की निंदा करते हुए मतदान में हिस्सा नहीं लिया. बता दें, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्य हैं जिसमें रूस भी शामिल है.
बता दें,
रूस-युक्रेन युद्ध के बीच युद्ध जारी है. रूस ने युक्रेन की राजधानी कीव के एयरबेस पर कब्जा कर चुकी है. युक्रेन रूस के हजार सैनिक मरने का दावा कर रहा है . हालात ऐसे है कि युक्रेन में आम नागरिकों की भी हथियार पकड़ा दिया गया है. इसी बीच शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद UNSC में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया गया. रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के निंदा प्रस्ताव के खिलाफ वीटो का इस्तेमाल किया. यूएनएससी ने यूक्रेन के खिलाफ पुतिन की आक्रामकता की कड़े शब्दों में निंदा की थी और वहां से सैनिकों की तत्काल वापसी की मांग की थी. निंदा प्रस्ताव पर परिषद के 15 सदस्यों में से ग्यारह ने निंदा प्रस्ताव के पक्ष मतदान किया. इसे संयुक्त राज्य और अल्बानिया द्वारा संयुक्त रूप से लिखा गया था. भारत, चीन और यूएई ने इससे दूरी बनाये रखी.

