BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बेखौफ अपराधियों ने डबल मर्डर की घटना को दिया अंजाम, हत्या कर शव को दफनाया

by bnnbharat.com
June 19, 2020
in Uncategorized
बेखौफ अपराधियों ने डबल मर्डर की घटना को दिया अंजाम, हत्या कर शव को दफनाया
Share on FacebookShare on Twitter

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को छिपाने के लिए उसे जमीन में दफना दिया.

दोनों मृतकों की शिनाख्त राजगीर थाना क्षेत्र के बडी मिल्की टिल्हा पर निवासी नगीना यादव के पुत्र जितेन्द्र यादव उर्फ गैंडा और पचरूखीया कुंआ टिल्हा पर निवासी अखिलेश यादव उर्फ मतलु यादव के पुत्र सत्येन्द्र यादव के रूप में की गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक पिछले 13 जून से ही लापता थे और उनकी खोजबीन परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी. इसी दौरान गुरुवार की शाम किसी ने दोनों युवकों का शव पावर ग्रिड के पीछे मटिहानी खंधा में एक गड्ढे में देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी. तेज मूसलाधार बारिश के बीच लोगों का बड़ा हुजुम घटनास्थल के पास जमा हो गया और जमीन से दोनों के शवों को बाहर निकाला गया.

वहीं शव मिलने की सूचना प्राप्त होते ही राजगीर थाना पुलिस पैदल ही मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया. ग्रामीणों के मुताबिक बीते 13 तारीख को रात्रि 10 बजे किसी ने जितेंद्र यादव के मोबाइल पर फोन किया, जिसके बाद उसने रात में ही एक व्यक्ति को ओके होटल के पास छोड़ने को कहा था.

इसके बाद वो लड़का स्कूटी से उसे वहां छोड़ कर वापस आ गया. उसके बाद से ही वो गायब हो गया. राजगीर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया गैंडा यादव को सिर में जबकी सत्येन्द्र यादव को सीने में गोली मारी गई है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों के सिर बदन और चेहरे पर भी लाठी-डंडे से मारने पीटने के निशान है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दोनों का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया गया है.

थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि गैंडा नामक युवक अपराधी किस्म का था. वो पहले भी कई बार जेल जा चुका है. संभव है कि किसी घटना को अंजाम देने के दौरान या आपसी वर्चस्व को लेकर भी उसकी हत्या की गई हो.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

LOC के पास गोलीबारी जारी, सेना का एक जवान घायल

Next Post

दबंगता व वर्चस्व को लेकर खूनी संघर्ष, दो गांव में चली गोलियां और बमबाजी

Next Post
दबंगता व वर्चस्व को लेकर खूनी संघर्ष, दो गांव में चली गोलियां और बमबाजी

दबंगता व वर्चस्व को लेकर खूनी संघर्ष, दो गांव में चली गोलियां और बमबाजी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d