चतरा:- जहां एक तरफ चतरा जिले के किसानों ने कड़ी मेहनत कर बड़े अरमानो से खेतों में फसल लगाया था वहीं दूसरी तरफ अचानक आयी बेमौसम बरसात औऱ ओलावृष्टि ने चतरा जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों मे भारी तबाही मचा दी है.जोरदार बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं ओलावृष्टि से किसानों के खेतों में लगी अरहर, गेहूं, चना औऱ सरसों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गयी हैं. ऊपर वाले की इस आपदा से किसानों के उम्मीदों पर पानी फिर गया है. किसान दर-दर भटकने को मजबूर हैं. लॉक डाउन के बाद जैसे तैसे कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों की निगाहें अब झारखंड सरकार की ओर निहार रही है. ग्रामीणों ने बताया कि आगे आने वाले समय में शादी-विवाह औऱ लग्न का मौसम है. ऐसे में घर मे खाने के लिए अनाज का एक दाना तक नहीं है. कहते हैं कि अब उनका कैसे गुजारा होगा, यह समझ मे नहीं आ रहा. दूसरी ओर ग्रामीण सरकार से मुवाबजे की मांग कर रहे है.

