BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बेमौसम बारिश और कुदरती कहर ने किसानों को रुलाया

by bnnbharat.com
March 14, 2020
in Uncategorized
बेमौसम बारिश और कुदरती कहर ने किसानों को रुलाया

बेमौसम बारिश और कुदरती कहर ने किसानों को रुलाया

Share on FacebookShare on Twitter

साजन मिश्रा,

गोड्डा: पूरे राज्य भर में दो दिनों से हो रहे बेमौसम वर्षा ने बसंतराय प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर किसानों को परेशानी में डाल दिया है. दो दिन से हो रहे बेमौसम बारिश ने खेतों में लगे खड़ी दलहनी फसल व गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है.

शुक्रवार की रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी दिन भर जारी रही. सरसों, मसूर की तैयार खड़ी फसल व कटी पड़ी फसल पूरी तरह भीग गई. जो फसल अधिक भीग गई, उसके सड़ने का खतरा भी बढ़ गया है. तेज हवा के साथ हुई बारिश से गेहूं की खड़ी फसल गिर गई.

गेहूं की फसल में इस समय बाली निकल रही है, ऐसे में फसल गिरने से गेहूं का दाना पूर्ण विकसित नहीं हो पायेगा, इससे किसान काफी चिंतित हैं.

बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश खेतों में दलहन फसलों को भारी नुकसान हुआ है. किसानों ने बताया कि पकी खड़ी दलहन फसलें बारिश में खेतों में गिरकर जमीन में मिल गई है. मालूम हो कि मौसम ने एक बार फिर से करवट बदलकर पूरे प्रखंड में दिन रात की बारिश में गेहूं फसलों को नुकसान पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लगातार बारिश को देखते हुए संबंधित अधिकारी रहे अलर्टः उपायुक्त

Next Post

बेमौशम बारिश का कहर: घरों व दुकानों में घुसा पानी, बढ़ी परेशानी

Next Post
बेमौशम बारिश का कहर: घरों व दुकानों में घुसा पानी, बढ़ी परेशानी

बेमौशम बारिश का कहर: घरों व दुकानों में घुसा पानी, बढ़ी परेशानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d