नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में जारी सियासी घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि भाजपा उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है. कमलनाथ ने कहा, हमारे पास पूर्ण बहुमत है, बजट के दौरान और उससे पहले स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के चुनाव के वक्त हम ये साबित कर चुके हैं. इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी माफियाओं का सहारा लेकर हमारी सरकार को अस्थिर करने की एक असफल कोशिशें कर रही है.
कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि भाजपा मध्य प्रदेश में उसकी सरकार को गिराना चाहती है. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दस विधायकों को भाजपा गुरुग्राम में एक होटल में भी ले गई है. वहीं भाजपा ने इन आरोपं का खंडन किया है. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यह कांग्रेस का अपने घर का मामला है, उन्हें हमपर आरोप नहीं लगाने चाहिएं.

