उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने राज्य में आईटी सेक्टर के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने शनिवार को कहा कि सपा की सरकार आई तो आईटी सेक्टर में 22 लाख से ज्यादा नौजवानों को रोजगार दिया जाएगा.
उन्होंने कहा कि जो पार्टी और सरकार 18 लाख से ज्यादा लैपटॉप बांट सकती है, उसे 22 लाख रोजगार के इंतजाम करने में ज्यादा देर नहीं लगेगी. हमारी सरकार उस दिशा में काम करेगी.

