यूपी: कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच सीबीएसई की 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार को केंद्र सरकार द्वारा रद्द कर दी गई. वहीं 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई. गौरतलब है कि देश के कई अन्य राज्यों में भी बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है.
वहीं उत्तर प्रदेश में भी योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज बढ़ते संक्रमण के मामलों के देखते हुए आखिरकार बोर्ड की परिक्षाएं स्थगित कर दी हैं. मई में स्थिति की समीक्षा के बाद बोर्ड परीक्षा की नई तारीखों पर विचार किया जाएगा.
गौरतलब है कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा आगामी 8 मई 2021 से आयोजित की जानी थी और इसमें 56 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल होने थे.
वहीं बुधवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, जो माध्यमिक शिक्षा विभाग का भी कार्यभार संभालते हैं, ने संकेत दे दिया था कि परिक्षाएं स्थगित की जाती हैं.

