BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यूपी-बिहार की 16 सीटों पर उपचुनाव: आगामी चुनावों का सेमीफाइनल

by bnnbharat.com
October 21, 2019
in समाचार
यूपी-बिहार की 16 सीटों पर उपचुनाव: आगामी चुनावों का सेमीफाइनल
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 11 सीटों और बिहार की पांच विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. UP की जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, वे हैं- गंगोह, रामपुर, इगलास (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित), लखनऊ कैंट, गोविंद नगर, मानिकपुर, प्रतापगढ़, जैदपुर (आरक्षित), जलालपुर, बलहा (आरक्षित) और घोसी. इन सीटों पर मतदान के चौथे दिन 24 अक्टूबर को मतगणना होगी.

बिहार में भी पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है. सीवान जिले के दरौंदा विधानसभा सीट से NDA के अधिकृत प्रत्यशी JDU के नेता और सीवान की सांसद कविता सिंह के पति अजय सिंह भाग्य आजमा रहे हैं लेकिन BJP नेता कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास यहां निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर गए हैं.

भागलपुर के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में RJD ने राबिया खातून को चुनावी मैदान में उतारा है लेकिन महागठबंधन के घटक दलों में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) भी अजय राय के रूप में अपना प्रत्याशी उतारकर महागठबंधन का खेल बिगाड़ने में जुटा है.

इसी तरह, उपचुनाव में सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में भी महागठबंधन में शामिल दो घटक दलों के प्रत्याशी आमने-सामने हैं. महागठबंधन की ओर से RJD ने यहां जफर आलम को प्रत्याशी बनाया है लेकिन यहां भी महागठबंधन में शामिल VIP ने दिनेश यादव को चुनावी मैदान में उतार दिया है. दोनों गठबंधनों के अलावा वामपंथी दलों की स्थिति भी कमोबेश ऐसी ही बनी हुई है.

दूसरी तरफ यूपी की सभी सीटों पर चौतरफा मुकाबला है. BJP, BSP, SP और कांग्रेस भाग्य आजमा रही हैं. सत्ताधारी BJP को इस उपचुनाव में अच्छी खबरें मिलने का भरोसा है, क्योंकि विपक्षी पार्टियों का प्रचार अभियान फीका रहा है.

BJP ने उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट किया है. पार्टी नेताओं ने सभी सीटें जीतने पर जोर लगाया है. 11 में से 8 सीटों पर BJPका पहले से कब्जा है, जबकि सपा और BSP के पास पहले से एक-एक सीट है. प्रतापगढ़ सीट पर BJP की सहयोगी पार्टी अपना दल का कब्जा है.

घोसी विधानसभा सीट विधायक और मंत्री फागू चौहान के इस्तीफे के कारण खाली हुई है. वह बिहार के राज्यपाल बनाए गए हैं. उपचुनाव वाली सीटों में से कांग्रेस के कब्जे में एक भी सीट पहले से नहीं है. बीएसपी और सपा ने गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन उपचुनाव में दोनों पार्टियां अलग-अलग लड़ रही हैं। दोनों पार्टियों के बड़े नेताओं ने उपचुनाव में प्रचार नहीं किया.

इस उपचुनाव में लखनऊ कैंट सीट पर सबसे अधिक 13 उम्मीदवार हैं. जलालपुर सीट पर 12, जबकि घोसी, गंगोह, प्रतापगढ़ और बलहा में 11-11 उम्मीदवार मैदान में हैं. गोविंद नगर और मानिकपुर में 9-9, जबकि रामपुर, इगलास और जैदपुर में 7-7 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं.

मध्य प्रदेश के झाबुआ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए सोमवार के मतदान की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं. मतदानकर्मी अपने सामानों के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं. निर्वाचन विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, झाबुआ उपचुनाव में 1,39,330 पुरुष मतदाता, 1,38266 महिला मतदाता और तीन ट्रांसजेंडर मतदाताओं सहित कुल 2,77599 मतदाता हैं. मतदान के लिए कुल 356 मतदान केंद्रों पर दो हजार से अधिक सरकारी कर्मचारियों को तैनात किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस स्मृति दिवस पर प्रधानमंत्री ने पुलिस बलों, उनके परिवारों को किया सलाम

Next Post

RANCHI TEST: जडेजा ने क्लासेन को किया बोल्ड, साउथ अफ्रीका के 125 रन पर 6 विकेट

Next Post
RANCHI TEST: जडेजा ने क्लासेन को किया बोल्ड, साउथ अफ्रीका के 125 रन पर 6 विकेट

RANCHI TEST: जडेजा ने क्लासेन को किया बोल्ड, साउथ अफ्रीका के 125 रन पर 6 विकेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d