BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

UP Budget 2021: अयोध्या, वाराणसी समेत अन्य धार्मिक स्थलों के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना‼

by bnnbharat.com
February 22, 2021
in समाचार
UP Budget 2021: अयोध्या, वाराणसी समेत अन्य धार्मिक स्थलों के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना‼
Share on FacebookShare on Twitter

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने बजट भाषण में कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और अयोध्या तक पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था की गई है. अयोध्या में पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी लाया गया है

लखनऊ:- योगी सरकार ने अपने कार्यकाल का आखिरी बजट (UP Budget 2021) सोमवार को विधानसभा में पेश कर दिया. योगी सरकार ने पहली बार पेपर लेस बजट पेश किया. बजट के आकार के लिहाज से यह अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक बजट है. योगी सरकार ने 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ का बजट पेश किया है. कोरोना की वैश्विक महामारी के चलते अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव की चुनौतियों के बीच पेश किए गए इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है. बजट में किसानों, महिलाओं और नौजवानों के साथ अयोध्या, वाराणसी और चित्रकूट जैसे पौराणिक स्थलों का भी पूरा खयाल रखा गया है

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने बजट भाषण में कहा कि श्री राम जन्म भूमि मंदिर और अयोध्या धाम तक पहुंच मार्ग के निर्माण हेतु 300 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था की गई है. साथ ही अयोध्या में पर्यटन सुविधाओं के विकास एवं सौन्दर्यीकरण के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है. वाराणसी में पर्यटन सुविधाओं के विकास तथा सौन्दर्यीकरण के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है. मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों का विकास योजना के लिए 200 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गयी है. चित्रकूट में पर्यटन विकास की विभिन्न योजनाओं के लिए 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गयी है. इसके अतिरिक्त विन्ध्याचल एवं नैमिषारण्य में स्थल विकास को 30 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है.

उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान की घोषणा

इसके अलावा योगी सरकार ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश जनजातीय संग्रहालय के निर्माण हेतु 8 करोड़ रुपये तथा शाहजहांपुर में स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय की वीथिकाओं के लिए 4 करोड़ रुपये की व्यवस्था का प्रस्ताव रखा है. चौरी-चौरा कांड 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव जो पूरे वर्ष चलेगा के लिए 15 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है. प्रदेश में ख्यातिलब्ध साहित्यकार एवं कलाकार जो अन्य किसी पुरस्कार से सम्मानित नहीं हो सके हैं , को ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’ प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है. इस योजना के अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष अधिकतम 5 व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा तथा सम्मानित प्रत्येक व्यक्ति को 11 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस पर फायरिंग करने वाला लव जिहादी पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार

Next Post

UP Budget:2021-2022 महिलाओं के लिए शुरू होंगी दो योजनाएं

Next Post
UP Budget 2021: अयोध्या, वाराणसी समेत अन्य धार्मिक स्थलों के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना‼

UP Budget:2021-2022 महिलाओं के लिए शुरू होंगी दो योजनाएं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d