BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यूपी के सीएम कई विभाग के अधिकारियों के कामकाज पर जताईं नाराजगी

by bnnbharat.com
August 10, 2019
in समाचार
यूपी के सीएम कई विभाग के अधिकारियों के कामकाज पर जताईं नाराजगी
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और शुचिता पर जोर दिया है, लेकिन कई विभाग उनकी कसौटी पर खरे नहीं उतर रहे हैं। कुछ विभागों के रवैये से योगी खफा हैं। तबादलों से लेकर कामकाज की वह अब नए सिरे से समीक्षा कर रहे हैं। हाल में कई विभागों में हुए तबादलों को निरस्त कर उन्होंने साफ कर दिया कि अब मंत्रियों की मनमानी नहीं चलेगी।

मुख्यमंत्री की निगाह मंत्रियों के कामकाज पर टिकी है। स्टांप एवं निबंधन विभाग में उप निबंधक से लेकर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के करीब 350 तबादले गुरुवार को निरस्त कर दिये गए। इन तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंची थी। इनमें 30 जून से लेकर एक अगस्त के बीच करीब 60 उप निबंधकों के भी तबादले किये गए थे। इन तबादलों के चलते विभागीय मंत्री की भी शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंची। मुख्यमंत्री ने इन तबादलों को निरस्त कर स्पष्ट कर दिया कि चाहे कोई भी हो, लेकिन अनियमित तरीके से कामकाज करेगा तो उस पर अंकुश लगाया जाएगा।

स्टांप एवं निबंधन विभाग कोई अकेला विभाग नहीं है जहां हुए तबादलों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर निरस्त किया गया। कई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के भी तबादले निरस्त किये गए। ये तबादले उस समय कर दिये गए थे जब स्कूल चलो अभियान चल रहा था। जाहिर है कि यह व्यवस्थागत खामी थी जिसका असर अभियान पर पड़ना स्वाभाविक था। हद तो तब हो गई जब स्वास्थ्य विभाग में सीएमओ और सीएमएस के तबादले किये गए और शाम को मुख्यमंत्री कार्यालय ने आदेश जारी कर इन पर रोक लगा दी। ये तबादले उस समय किया गया था जब संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा था। मुख्यमंत्री ने इस पर भी नाराजगी जतायी थी।

मुख्यमंत्री तक कुछ अफसरों की भी शिकायत पहुंची है। ये अफसर मंत्रियों से साठ-गांठ कर नियमों की अनदेखी कर फाइलों का निस्तारण कर रहे हैं। ऐसे अफसरों पर अभिसूचना तंत्र के साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय की भी नजर है। कई विभागों के कामकाज की ऑडिट कराने से लेकर वह अपने स्तर पर छानबीन भी करा रहे हैं।

मुख्यमंत्री की मंशा है कि थाना, ब्लाक, तहसील और जिलों में काम काज पारदर्शी तरीके से हो। इसके लिए उन्होंने मंडलायुक्तों को विशेष रूप से जवाबदेह बनाया है। अभी हाल में बुलंदशहर के एसएसपी एन कोलांची शिकायत पर निलंबित किये गये थे। गुरुवार को मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलों में डीएम और एसएसपी की दफ्तर में मौजूदगी और कामकाज की समीक्षा की गयी। करीब एक दर्जन डीएम और आधा दर्जन एसएसपी कसौटी पर खरा नहीं पाये गये। उन सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अकसर विवादों में रहने वाली अभिनेत्री राखी सावंत का बड़ा खुलासा

Next Post

कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को चीन का समर्थन

Next Post
कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को चीन का समर्थन

कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को चीन का समर्थन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d