BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यूपी: 13 साल की बच्ची से क्रूरता, गैंगरेप के बाद हत्या, आंखें फोड़ीं-जुबान काटी

by bnnbharat.com
August 16, 2020
in Uncategorized
पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, हालत नाजुक
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक दिल दहला देने वाली और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां एक 13 साल की दलित बच्ची के साथ ना केवल गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया, बल्कि उसकी आंखें फोड़ दी गई. उसकी जीभ काट डाली गई और उसके गले में फंदे डालकर उसे खेतों में घसीटा गया. ईसानगर थाने इलाके में रहने वाली यह नाबालिग घर से बाहर तो निकली लेकिन वापस नहीं लौटी.

परिवार वालों ने काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर बच्ची की तलाश शुरू की. बाद में पुलिस को भी बच्ची के गायब होने की खबर दी. आखिरकार गन्ने के एक खेत से बच्ची का शव बरामद हुआ. पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है.

क्या है मामला?

लखीमपुर खीरी जिले में ईसानगर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव की रहने वाली 13 साल की मासूम बच्ची अपने घर से शौच के लिए खेत गई थी. तभी गांव के ही रहने वाले दो युवकों ने नाबालिग बच्ची के साथ रेप किया और उसकी हत्या कर दी. मौत से पहले बच्ची को असहनीय पीड़ा दी गई. उसकी आंख फोड़ी गई, उसकी जुबान काट दी गई और उसके गले में फंदा डालकर उसे घसीटा गया. बाद में आरोपी शव को गन्ने में फेंककर घटनास्थल से फरार हो गए.

13 साल की यह मासूम बच्ची 14 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे अपने घर से शौच के लिए गन्ने के खेतों की तरफ गई थी, लेकिन देर रात तक जब वह वापस घर नहीं लौटी तो उसके परिवार वालों ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी. उन्होंने पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी. परिजन, पुलिस की टीम के साथ बच्ची की तलाश करने खेत की ओर बढ़े. तभी गन्ने के खेत में मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ.

गांव के दो युवक गिरफ्तार

परिजनों ने गांव के ही रहने वाले संतोष यादव और संजय गौतम पर बच्ची के साथ रेप और हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने बच्ची के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

15 अगस्त को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में बच्ची के साथ गैंगरेप की पुष्टि हुई है. जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही NSA के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कानपुर देहात के नए डीएम बने दिनेश चंद्र

Next Post

भाजपा काल में बच्चियों व नारियों का उत्पीड़न चरम पर: अखिलेश यादव

Next Post
BJP ने आपसी भाईचारे में घोला जहर: अखिलेश यादव

भाजपा काल में बच्चियों व नारियों का उत्पीड़न चरम पर: अखिलेश यादव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d