BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यूपी चुनाव रिजल्ट: BJP- 5, SP-1, BSP-1 और 1 सीट पर निर्दलीय आगे

by bnnbharat.com
November 10, 2020
in समाचार
यूपी चुनाव रिजल्ट: BJP- 5, SP-1, BSP-1 और 1 सीट पर निर्दलीय आगे
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना हो रही है. भाजपा को पांच, सपा बसपा और निर्दलीय को एक-एक सीटों पर शुरूआती रूझानों में बढ़त दिख रही है. ईवीएम से 9 महिलाओं सहित 88 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा. उत्तर प्रदेश विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान 3 नवंबर को हुआ था. राज्य की नौगांव सादात, टुंडला, बांगरमऊ, बुलंदशहर, देवरिया, घाटमपुर और मल्हनी सीटों पर उपचुनाव हुआ था.

चार चक्र की गणना के बाद भाजपा ने अब उन्नाव की बांगरमऊ, फिरोजाबाद की टूंडला सुरक्षित, बुलंदशहर की बुलंदशहर सदर, देवरिया की देवरिया सदर तथा कानपुर शहर की घाटमपुर सुरक्षित सीट पर बढ़त बना ली है. अमरोहा की नौगावां सादात सीट पर सपा आगे चल रही है. सपा को जौनपुर की मल्हनी सीट पर झटका लग रहा है. निर्दलीय धनंजय सिंह बढ़त पर हैं. निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर शहर के घाटमपुर विधानसभा उपचुनाव में मतों की गणना के तीसरे चक्र की गणना में मामला एक बार फिर उलट गया है. यहां पर भाजपा के प्रत्याशी उपेंद्र नाथ पासवान ने बसपा के उम्मीदवार कुलदीप शंखवार पर बढ़त बना ली है. पासवान अब 655 वोट की बढ़त पर हैं. भाजपा को 4,437, बसपा को 3,782, सपा को 2,125 तथा कांग्रेस को 1,592 वोट मिले हैं.

टूंडला उपचुनाव में आठवें चरण में भाजपा आगे चल रही है. सातवें चरण में भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर को 14,747 वोट मिले हैं, सपा के महाराज सिंह धनगर को 10,510 वोट मिले हैं. बसपा के संजीव चक को 10,515 वोट मिले हैं. भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर 4,232 वोट से आगे चल रहे हैं.

बुलंदशहर में दूसरे चरण में भी भजापा प्रत्याशी की बढ़त बरकार है. दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी ऊषा सिरोही को 6,335 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 4,517 मत मिले.

सभी दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. इन सात सीटों में से छह भारतीय जनता पार्टी के पास थीं, जबकि जौनपुर की मल्हनी से सपा के कद्दावर नेता रहे पारसनाथ यादव विजयी हुए थे. देखना महत्वपूर्ण होगा कि भाजपा छह सीटों में से कितनों पर जीत हासिल कर प्रतिष्ठा बनाए रखने में कामयाब रहती है.

यूपी में विधानसभा की सात सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है. ईवीएम से 9 महिलाओं सहित 88 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा. वैसे इनके परिणाम से योगी सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन सत्तारुढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच प्रतिष्ठा का प्रश्न जरूर है. साथ ही बसपा और कांग्रेस का प्रदर्शन भी चर्चा का विषय रहेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कुसुम योजना का सरकार ने किया विस्तार, कुल 30,800 मेगावाट बिजली बनाने का है लक्ष्य

Next Post

6 साल का बच्चा बना दुनिया का सबसे छोटा कंप्यूटर प्रोगामर

Next Post
6 साल का बच्चा बना दुनिया का सबसे छोटा कंप्यूटर प्रोगामर

6 साल का बच्चा बना दुनिया का सबसे छोटा कंप्यूटर प्रोगामर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d