BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पिछले 4 वर्षों में यूपी को मिली नई पहचान, नई उड़ान: PM मोदी

by bnnbharat.com
January 20, 2021
in समाचार
‘साफ बता दूं, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कोरोना वॉरियर्स के साथ बुरा व्यवहार’: PM मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की सक्रियता की वजह से पिछले चार वर्षों में उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान और नई उड़ान मिली है.

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 6.1 लाख लाभार्थियों को करीब 2691 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता राशि जारी करने के बाद प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में विकास की योजनाओं को तेज गति से अमली जामा पहनाने और अपराधियों व दंगाइयों पर सख्ती के लिए योगी सरकार की जमकर सराहना की.

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने रिमोट कंट्रोल का बटन दबाकर योजना के लाखों लाभार्थियों के लिए वित्तीय सहायता जारी की. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने योजना के लाभार्थियों से संवाद भी किया और उन्हें नए मकान की शुभकामनाएं भी दी. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए.

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2016 में शुरु हुई इस योजना ने देश के गांव की तस्वीर बदलनी शुरू कर दी है और उनकी सरकार की कोशिश है कि मूलभूत सुविधाओं में गांव और शहर के बीच का अंतर कम किया जा सके. उन्होंने कहा कि गांव में सामान्य व्यक्ति के लिए भी जीवन उतना ही आसान हो जितना बड़े शहरों में है.

प्रधानमंत्री आवास योजना को शौचालय, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी जोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि बीते चार वर्षों में उत्तर प्रदेश की सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं को जिस तेजी से आगे बढ़ाया है, उससे राज्य को एक नई पहचान भी मिली है और नई उड़ान भी मिली है.

उन्होंने कहा कि एक तरफ अपराधियों और दंगाइयों पर सख्ती और दूसरी तरफ कानून व्यवस्था पर नियंत्रण. एक तरफ अनेक एक्सप्रेस वे का तेजी से चल रहा काम, तो दूसरी तरफ एम्स जैसे बड़े संस्थान. मेरठ एक्सप्रेस वे से लेकर बुंदेलखंड गंगा एक्सप्रेस वे तक उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो’ अभियान में पलामू की बेटी को मिला प्रथम पुरस्कार

Next Post

अपराधियों ने वकील के मुंशी को मारी गोली, मौत

Next Post
जमीनी विवाद में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, वीडियो हुआ वायरल

अपराधियों ने वकील के मुंशी को मारी गोली, मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d