नई दिल्ली: हाथरस मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को लेकर हो रही जांच और खुलासे पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी सरकार घेरा हैं. एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को साजिश की आड़ में छिपा रही है.
ओवैसी ने कहा कि वेबसाइट तो अजीबोगरीब है उसकी बुनियाद पर साजिश कर रहे हैं, जहां कहीं भी सरकार से गड़बड़ी हो तो वहां साजिश बना दिया जाए, यह तो पुरानी कहानी हो चुकी है. उन्होंने कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है, उस बच्ची के साथ रेप हुआ उस बच्ची का आपने सही इलाज नहीं करवाया.
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने दलित परिवार को अपनी लड़की के अंतिम संस्कार की इजाजत क्यों नहीं दी, उन्होंने कहा कि लड़की की का अंतिम संस्कार रात में कर दिया गया.
वहीं सवाल किया कि क्या यह भी अंतरराष्ट्रीय साजिश है. उन्हें कहा कि अब तक अपनी नाकामी कुछ इस तरह की बातों से छुपाते रहेंगे, ओवैसी ने कहा कि बिहार चुनाव में हर मसले की गूंज होगी.

