BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

UP : 25 हजार होमगार्डों की तैनाती खत्म करेगी सरकार

by bnnbharat.com
September 9, 2019
in समाचार
UP : 25 हजार होमगार्डों की तैनाती खत्म करेगी सरकार

UP: Government will end deployment of 25 thousand homeguards

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ : सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रदेश सरकार होमगार्ड स्वयंसेवकों को पुलिस के बराबर वेतन व एरियर देने पर सहमत हो गई है. हालांकि इस पर होने वाले अतिरिक्त खर्च का भार कम करने के लिए 25 हजार होमगार्डों की तैनाती खत्म करने पर भी विचार कर रही है. शीर्ष कोर्ट के 30 जुलाई के आदेश के अनुपालन के संबंध में 28 अगस्त को तत्कालीन मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई थी. इसमें शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गृह विभाग के बजट से भुगतान के आधार पर ड्यूटी करने वाले 25 हजार होमगार्डों की तैनाती खत्म करने पर विचार करने विचार करने के बाद फैसला हुआ है.

एरियर का भुगतान 6 दिसंबर, 2016 से

सरकार प्रदेश के होमगार्डों को दिल्ली के होमगार्डों को दिए जा रहे ड्यूटी भत्ते के बराबर भुगतान करेगी. एरियर भुगतान की कट ऑफ डेट भी तय कर दी गई है, इस संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दायर विशेष अपील में पारित आदेश की तिथि (6 दिसंबर 2016) से एरियर का भुगतान किया जाएगा. सरकार ने यह भी निर्णय किया है कि होमगार्डों की ड्यूटी होमगार्ड विभाग में उपलब्ध बजट के अंतर्गत ही लगाई जाए.

रोजाना 1.49 करोड़ खर्च बढ़ेगा, होमगार्डों को हटाने पर रोजाना बचाएंगे 1.68 करोड़

प्रदेश में 92 हजार होमगार्ड हैं. इनमें से करीब 87 हजार ड्यूटी कर रहे हैं. शीर्ष कोर्ट के आदेश पर इन्हें 500 के बजाय 672 रुपये दैनिक भत्ता मिलेगा. यानी प्रति होमगार्ड 172 रुपये रोजाना खर्च बढ़ जाएगा यानी 87 हजार होमगार्डों के हिसाब से रोजाना 1 करोड़ 49 लाख 64 हजार का अतिरिक्त खर्चा होगा. सरकार को 6 दिसंबर 2016 से एरियर भी देना है. इस पर आने वाले खर्च का रास्ता 25 हजार होमगार्डों की तैनाती समाप्त कर निकालने की तैयारी है. 672 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से रोजाना 1 करोड़ 68 लाख रुपये की बचत होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मेडवेडेव ने नडाल से कहा, आपके खिलाफ खेलना बेहद मुश्किल

Next Post

भारत के खिलाफ पाक की नापाक साजिश,आतंकी मसूद अजहर को चुपके से किया रिहा

Next Post
भारत के खिलाफ पाक की नापाक साजिश,आतंकी मसूद अजहर को चुपके से किया रिहा

भारत के खिलाफ पाक की नापाक साजिश,आतंकी मसूद अजहर को चुपके से किया रिहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d