BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Covid-19 अस्पतालों में मोबाइल बैन के आदेश को UP सरकार ने लिया वापस

by bnnbharat.com
May 24, 2020
in समाचार
Covid-19 अस्पतालों में मोबाइल बैन के आदेश को UP सरकार ने लिया वापस
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोविड-19 डेडिकेटेड हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के मोबाइल ले जाने पर रोक संबंधी आदेश को वापस ले लिया है.

इस संबंध में उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एंव प्रशिक्षण महानिदेशक केके गुप्ता ने एक नया ऑर्डर जारी किया है. दरअसल, यूपी सरकार ने शनिवार को एक आदेश जारी किया था, जिसमें कोविड-19 समर्पित अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों के मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.

सरकार के इस फैसले पर विपक्षी नेताओं ने सवाल भी उठाए थे. आलोचना के बाद सरकार ने अपने आदेश को वापस ले लिया है.

सरकार के इस फैसले पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सवाल उठाए थे. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर मोबाइल से संक्रमण फैलता है तो आइसोलेशन वार्ड के साथ पूरे देश में इसे बैन कर देना चाहिए.

यही तो अकेले में मानसिक सहारा बनता है. वस्तुतः अस्पतालों की दुर्व्यवस्था व दुर्दशा का सच जनता तक न पहुंचे, इसीलिए ये पाबंदी है. जरूरत मोबाइल की पाबंदी की नहीं बल्कि सैनेटाइज करने की है.

योगी आदित्यनाथ सरकार ने एल-2 और एल-3 के कोविड-19 डेडिकेटेड अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों के मोबाइल ले जाने पर रोक लगा दी थी.

चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डॉ केके गुप्ता ने सभी चिकित्सा विश्वविद्यालयों, चिकित्सा संस्थानों और सभी सरकारी व निजी मेडिकल कालेजों के प्रमुखों को आदेश जारी करते हुए कहा था कि मोबाइल से संक्रमण फैलता है. ऐसे में इस पर प्रतिबंध लगाया जाए.

चिकित्सा महानिदेशक ने ये भी निर्देश दिए थे कि कोविड अस्पताल के इंचार्ज को दो मोबाइल फोन उपलब्ध कराएं जाएं, ताकि मरीज अपने परिजनों से और परिजन अपने मरीज से बात कर सकें.

चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक का यह आदेश कोरोना संक्रमित मरीजों के कोविड अस्पतालों में आने के दो महीनों के बाद जारी होने पर आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा था.

वहीं कुछ लोगों का कहना था कि आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीज कोविड अस्पतालों की हालत की फोटो व जानकारी अपने मोबाइल से भेज रहे थे. इसीलिए मरीजों को मोबाइल ले जाने पर रोक लगाई गई थी. हालांकि अब इस फैसले को वापस ले लिया गया है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनियंत्रित होकर पलटी कार, कांस्टेबल समेत 3 की मौत, 4 घायल

Next Post

कर्मयोगी जन नेता खो दिया: सुबोधकांत सहाय

Next Post
कर्मयोगी जन नेता खो दिया: सुबोधकांत सहाय

कर्मयोगी जन नेता खो दिया: सुबोधकांत सहाय

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d