BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यूपी पुलिस एक्‍शन में 24 घंटे में किए 7 एनकाउंटर

by bnnbharat.com
July 28, 2019
in समाचार
यूपी पुलिस एक्‍शन में 24 घंटे में किए 7 एनकाउंटर
Share on FacebookShare on Twitter

पिछले 24 घंटे में यूपी पुलिस ने अलग-अलग शहरों में 7 एनकाउंटर किए हैं. इनमें पुलिस ने सर्वाधिक एनकाउंटर गाजियाबाद में किए. यहां पुलिस ने 3 एनकाउंटरों को अंजाम दिया. सातों एनकाउंटर में यूपी पुलिस के हत्‍थे 6 बदमाश लगे हैं. इनमें कुछ बदमाशों पर ईनाम भी घोषित था. बीती रात रायबरेली पुलिस को भी रात्रि गस्त के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक 25 हजार के इनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ में बदमाश का एक साथी फरार भी हो गया. मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है. एक पुलिसकर्मी भी मुठभेड़ में घायल हुआ है.

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पुलिस ने 24 घंटे में 3 एनकाउंटर किए हैं. इस दौरान पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनामी तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. जहां एक तरफ गुरुवार की देर शाम थाना कवि नगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई. मुठभेड़ के दौरान एक 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार किया गया. वहीं शुक्रवार की अलसुबह मोदीनगर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान भी पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को धर दबोचा. शुक्रवार की देर शाम थाना विजय नगर इलाके में भी पुलिस और बदमाशों के बीच उस वक्त मुठभेड़ हुई

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा. पकड़ा गया बदमाश 25 जनवरी से लूट के बाद फरार चल रहा था.

मेरठ में पुलिस को शुक्रवार की शाम एक और सफलता हाथ लगी. भावनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ करते हुए 25 हजार के इनामी बदमाश को पैर में गोली मारकर दबोच लिया.

हापुड़ में भी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से हापुड़ का जंगल दहल उठा. सिटी कोतवाली के निजामपुर के जंगल में उस समय हड़कम्‍प मच गया जब पुलिस व बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुड़भेड़ हो गई. मुठभेड़ में सीआरपीएफ की वर्दी पहने हुए बदमाश हरेंद्र घायल हो गया. दूसरे बदमाश विष्णु को पुलिस ने दबोच लिया. वहीं इस मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार झेल रहा एक तरफ बाढ़ तो दूसरी तरफ सूखे की त्रासदी

Next Post

यूपी की एंटी टेररिस्ट स्क्वायड के हाथों पकड़ा गया पाकिस्तानी हैंडलर का आरोपी

Next Post
यूपी की एंटी टेररिस्ट स्क्वायड के हाथों पकड़ा गया पाकिस्तानी हैंडलर का आरोपी

यूपी की एंटी टेररिस्ट स्क्वायड के हाथों पकड़ा गया पाकिस्तानी हैंडलर का आरोपी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d