BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक्शन में यूपी पुलिस, मुख्तार अंसारी गैंग के 12 अपराधी जिला बदर, करोड़ों की संपत्ति जब्त

by bnnbharat.com
August 27, 2020
in Uncategorized
एक्शन में यूपी पुलिस, मुख्तार अंसारी गैंग के 12 अपराधी जिला बदर, करोड़ों की संपत्ति जब्त
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी: कानपुर के बिकरू कांड के बाद यूपी पुलिस एक्शन में है. पूर्वांचल की मऊ सदर विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी इन दिनों यूपी पुलिस के रेडार पर हैं.

मुख्तार गैंग के गिरोह के सदस्यों पर पुलिस का शिकंजा

यूपी के पूर्वांचल में पैठ जमाए बैठे मुख्तार गैंग के गिरोह के सदस्यों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है. पुलिस के कसते शिकंजे से मुख्तार गैंग की कमर टूटती जा रही है. पूर्वांचल ही नहीं बल्कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक मुख्तार से जुड़े लोगों पर पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है.

मुख्तार के करीबी 12 अपराधियों को किया  जिला बदर

यूपी की मऊ पुलिस ने अब मुख्तार के करीबी 12 अपराधियों को जिला बदर किया है. इन अपराधियों में मुख्तार का शार्प शूटर अनुज कनौजिया,सभासद अल्तमश,अनीश, मोहर सिंह, जुल्फिकर कुरैशी, तारिक, मोहम्मद सलमान, आमिर हमजा, मोहम्मद तलहा, जावेद आरजू, मोहम्मद हाशिम और राशिद शामिल हैं.

6 महीनों के लिए किया गया जिला बदर

मऊ के एसपी ने बताया कि अगले 6 महीनों के लिए इन्हें जिला बदर किया गया है. मऊ एसपी ने बताया कि इन सभी अपराधियों के शस्त्र लाइसेंस भी रद्द किए गए हैं और अन्य कार्रवाई भी की जा रही है.

6 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

मुख्तार के करीबियों के साथ ही पुलिस ने गैंग को फंडिंग करने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की है. मऊ पुलिस ने जिले के भीटी स्थित त्रिदेव कंस्ट्रक्शन के मालिक उमेश सिंह और राजन सिंह की 6 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की है. पुलिस सूत्रों की माने तो ये मुख्तार गैंग को करीब 20 सालों से फंडिंग कर रहे थे.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Tiktok के नए CEO केविन मेयर ने चार महीने में ही दिया इस्तीफा

Next Post

बालू लदे ट्रैक्टर ने सिपाही को रौंदा, मौत

Next Post
ट्रक के चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत

बालू लदे ट्रैक्टर ने सिपाही को रौंदा, मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d