बेतिया: बेतिया पश्चिम चम्पारण जिला क्षेत्र में यूपी के बस्ती थाना में विदेश भेजने के नाम पर फर्जीवाड़ा में शामिल नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के बरवा बरौली गांव निवासी ईरशाद आलम की तलाश में यूपी पुलिस सोमवार को नरकटियागंज पहुंची.
यूपी पुलिस के सब इंसपेक्टर रामप्रसाद यादव के नेतृत्व में पहुंची दो सदस्यीए टीम ने शिकारपुर पुलिस के सहयोग से बरवा बरौली गांव में छापेमारी की.
प्रभारी थानाध्यक्षशाहीद अनवर ने बताया कि यूपी के बस्ती थाने में दर्ज एक फर्जीवाड़ा मामले में टीम यहां पहुंची थी. टीम द्वारा बरवा बरौली गांव मे छापेमारी की गई. हालांकि सफलता नहीं मिली.
बस्ती थाने के सब इंस्पेक्टर राम प्रसाद यादव ने बताया कि थाना परसूरामपुर बस्ती के हरीहर प्रसाद समेत दर्जन भर से उपर लोगों ने एनएस कंसेल्टेंसी होंडा एजेंसी के मालिक मो. ईरशाद आलम पर फर्जीवाड़ा करने और विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख रूपये की उगाही करने का मामला दर्ज कराया है.
उक्त कांड का मुख्य आरोपी शिकारपुर थाना क्षेत्र के बरवा बरौली गाव का रहने वाला है. उक्त आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बरवा बरौली गांव में छापेमारी करने पहुंची थी. हालांकि आरोपित पकड़ में नहीं आ सका और यूपी पुलिस को बैरंग वापस लौटना पड़ा.

