BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस का खुलासा- उन्नाव में जबरन नहीं लगवाया गया ‘जय श्री राम’ का नारा

by bnnbharat.com
July 13, 2019
in समाचार
पुलिस का खुलासा- उन्नाव में जबरन नहीं लगवाया गया ‘जय श्री राम’ का नारा
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मदरसों के छात्रों के साथ बदसलूकी और नारा लगाने के मामले में पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उन्नाव में कोई नारा नहीं लगाया गया था, बच्चों के खेल में लड़ाई हुई थी. इस मामले में एडीजी लॉ पीवी राम शास्त्री ने कहा कि केवल अराजक तत्वों ने माहौल खराब करने का काम किया था. पुलिस जांच में यह मामला सामने आया कि 11 जुलाई को दो पक्षों के बच्चे आमने सामने आ गए. उनमें विवाद क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ. इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे से मार-पीट की लेकिन उससे पहले पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया.

एडीजी ने यह भी कहा कि अलीगढ़, मेरठ, कानपुर में भी सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी, लेकिन प्रशासन इसे रोकने में कायम रहा. हंगामे की असली वजह कुछ और थी. बता दें उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मदरसे के छात्रों के साथ बदसलूकी और पिटाई का कथित मामला सामने आया था.

जामा मस्जिद के मौलाना नईम मिस्बाही का आरोप है कि कुछ लोगों ने क्रिकेट खेल रहे छात्रों को ‘जय श्रीराम’ बोलने के लिए कहा. मौलाना नईम मिस्बाही ने कहा कि ‘जय श्रीराम’ न बोलने पर उपद्रवियों ने पहले छात्रों के साथ बदसलूकी की. इसके बाद बच्चों पर पथराव किया गया.

उपद्रवियों की फेसबुक प्रोफाइल की जांच करने पर हमें पता चला कि ये बजरंग दल से जुड़े हुए है. इस मामले में उन्नाव शहर के क्षेत्राधिकारी उमेश चंद्र त्यागी ने कहा कि गवर्नमेंट इंटर कॉलेज में क्रिकेट ग्राउंड पर दो समूहों के बीच झड़प हुई. इस दौरान जामा मस्जिद मदरसे के तीन बच्चे घायल हो गए. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी की शादी में आया नया मोड

Next Post

पिछले साल के मुकाबले 9 फीसदी की गिरावट पाई गई खरीफ फसलों की बुवाई में

Next Post
पिछले साल के मुकाबले 9 फीसदी की गिरावट पाई गई खरीफ फसलों की बुवाई में

पिछले साल के मुकाबले 9 फीसदी की गिरावट पाई गई खरीफ फसलों की बुवाई में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d