नई दिल्ली:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों के बाद, गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने किसानों को धरनास्थल खाली करने का आदेश दिया है. गाजीपुर बॉर्डर से करीब 1200 किसान अपने घरों की ओर वापसी कर चुके हैं.मीडिया से बात करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत रोने लगे. रोते-रोते हुए उन्होंने कहा- अगर कृषि कानून वापस नहीं हुए तो कर आत्महत्या लूंगा.इस किसान को बर्बाद नहीं होने दूंगा. मेरे किसान को मारने की कोशिश की जा रही है. बीजेपी के विधायक और उनके 300 लोग यहां मौजूद हैं. ये अत्याचार है किसान के साथ में. किसान के साथ में धोखा हुआ है.
ताज़ा अपडेट के अनुसार, हमारे संवाददाता ने बताया कि किसानों की संख्या अब बहुत कम रह गयी है. राकेश टिकैत फ़िलहाल आंदोलन से उठने को तैयार नहीं हैं. राकेश टिकैत ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के विधायक भी यहां मौजूद हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है. किसानों से लगभग 3 गुना तादाद में जवान मौजूद हैं.
स्थानीय कॉलोनियों में स्थिति सामान्य है. सूत्रों की माने तो राकेश टिकैत की गिरफ़्तारी संभव है. आंदोलन को गाजीपुर से आज रात में ही हटाना तय है.

