BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

UP सचिवालय BJP सरकार में भ्रष्टाचार का बना अड्डा: प्रियंका गांधी

by bnnbharat.com
June 16, 2020
in समाचार
UP सचिवालय BJP सरकार में भ्रष्टाचार का बना अड्डा: प्रियंका गांधी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के पशुधन मामले को लेकर मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के तहत राज्य का सचिवालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है. उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कार्यपालिका से जुड़े भ्रष्टाचार की भनक नहीं है?

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने ट्वीट किया, उप्र की भाजपा सरकार में प्रदेश का सबसे बड़ा दफ्तर सचिवालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है. पशुधन विभाग के घोटाले ने सरकार के पूरे भ्रष्ट तंत्र की कलई खोल दी.

प्रदेश की कार्यपालिका के केंद्र के इर्द-गिर्द भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है. प्रियंका ने कहा, च्च्क्या मंत्रियों व मुख्यमंत्री को इसकी भनक ही नहीं है? यदि ऐसा है तो ये तथ्य चौंकाने वाला है. ये उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान है.

गौरतलब है कि पशुधन विभाग में करोड़ों रुपये का ठेका दिलाने के बदले इंदौर के व्यापारी मंजीत भाटिया से कथित तौर पर 9.72 करोड़ रुपये हड़पने का मामला इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजनीति में गर्माया हुआ है.

इस मामले में एसटीएफ ने रविवार को पशुधन राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद के निजी सचिव धीरज कुमार देव और प्रधान सचिव रजनीश दीक्षित के अलावा एके राजीव, अनिल राय, रूपक राय, उमाशंकर तिवारी और आशीष राय नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दुनिया भर में कोरोना के मामलों की संख्या 80 लाख के पार

Next Post

आर आर स्वैन बने जम्मू-कश्मीर में सीआईडी के नए प्रमुख

Next Post
आर आर स्वैन बने जम्मू-कश्मीर में सीआईडी के नए प्रमुख

आर आर स्वैन बने जम्मू-कश्मीर में सीआईडी के नए प्रमुख

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d