शशिभूषणदूबे कंचनीय
मिर्जापुर : अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ व मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में विन्ध्यांचल पुलिस ने अवैध गांजा के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. विजयपुर पहाड़ी के पास से अभियुक्त राजेश कुमार यादव उर्फ कल्लु पुत्र बुद्धिराम निवासी नचनिया वीर थाना विन्ध्यांचल मीरजापुर को 03.600 किग्रा अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किये गये अभियुक्त के विरुद्ध थाना विन्ध्यांचल पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया.

