उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के रुझान में भाजपा 270 सीट, सपा 122 सीट, बसपा 04 सीट, कांग्रेस 04 सीट, अन्य 3 सीट.शुरुआती रुझानों में बीजेपी की सरकार बनते देख गोरखपुर में जश्न शुरू हो गया है. गोरखनाथ मंदिर में कार्यकर्ता डांस कर रहे हैं.

सपा ने ट्वीट करके कहा, ‘सभी समाजवादियों और सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं से अपील है कि टीवी पर दिखाए जा रहे रुझानों पर ध्यान न देते हुए अपने अपने बूथों पर डंटे रहे अंत में लोकतंत्र जीतेगा और परिणाम सपा गठबंधन के पक्ष में होंगे.’

