BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपडेटः दो अलग-अलग मुठभेड़ में अबतक 5 आतंकी ढेर, दो आतंकी मस्जिद में छिपे, अभियान जारी

by bnnbharat.com
April 9, 2021
in समाचार
34 नक्सली नेताओं की लिस्ट जारी, 8 लाख से लेकर 1 करोड़ तक का इनाम
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगरः कश्मीर घाटी में गुरुवार देर शाम से अभीतक सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में पांच आतंकवादियों को मार गिराया है.  जहां एक ओर शुक्रवार सुबह पुलवामा जिले के अवंतीपोरा त्राल के अंतर्गत नौबुग में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है.  वहीं दूसरी ओर गुरुवार शाम को सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले के जान मोहल्ला में तीन आतंकवादियों को मार गिराया था.  इस दौरान सेना के एक अधिकारी सहित चार जवान भी घायल हुए हैं.  सभी घायलों का उपचार सैन्य अस्पताल में जारी है.

शोपियां में अभी दो अन्य आतंकवादी जिसमें अंसार गजवात-उल-हिंद (एजीएच) का कमांडर इम्तियाज भी शामिल है, अपनी जान बचाने के लिए मस्जिद में शरण लिए हुए है.  धार्मिक स्थल को नुकसान न पहुंचे इस कारण सुरक्षाबलों ने मस्जिद के इमाम और आतंकी के भाई को मस्जिद में भेजा लेकिन आतंकवादियों ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है.  अब आतंकवादियों को मस्जिद से बाहर निकालने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है.  इसी बीच कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शोपिया में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.  आईजीपी कश्मीर विजय कुमार व सेना के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं अभियान पर नजर रखे हुए हैं.

शोपियां मुठभेड़ में मारे गये आतंकवादियों की पहचान इश्तियाक, जाहिद कोका और काशिफ मीर के रूप में हुई है.  हालाकि अभी पहचान की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है.  बताया जा रहा है जाहिद कोका का भाई बुरहान कोका भी एजीएच का कमांडर रह चुका है.  वह पिछले साल ही सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था.  काशिफ मीर बीते माह ही आतंकी बना था.  वह हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर ब्वॉय रहे आतंकी बुरहान का ममेरा भाई था.

इसी बीच अवंतीपोरा त्राल के नौबुग इलाके में शुक्रवार सुबह मारे गये आतंकवादियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है.  इलाके में तलाशी अभियान फिलहाल जारी है.  मारे गये दोनों आतंकी स्थानीय बताए जा रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बरात मे आये दो नाबालिग का हुआ अपहरण, फिरौती नहीं देने पर मारने की धमकी

Next Post

कोरोना मरीज को मिल सके प्यार भरा स्पर्श, नर्स के इस नायाब तरीके की हो रही जमकर तारीफ

Next Post
कोरोना मरीज को मिल सके प्यार भरा स्पर्श, नर्स के इस नायाब तरीके की हो रही जमकर तारीफ

कोरोना मरीज को मिल सके प्यार भरा स्पर्श, नर्स के इस नायाब तरीके की हो रही जमकर तारीफ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d