BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपडेटः रांची स्कूल के 8 स्टूडेंट्स पॉजिटिव, मैट्रिक व इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा रद्द

by bnnbharat.com
April 6, 2021
in समाचार
रांची में कोरोना का कहरः डोरंडा के संत एंथोनी स्कूल में 7 छात्र और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः रांची के जिला स्कूल में 8 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. यह जानकारी मिलते ही आनन-फानन में स्कूल में आयोजित मैट्रिक और इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा रद्द कर दी गई है. साथ ही अगले आदेश तक सभी स्टूडेंट्स के स्कूल आने पर रोक लगा दी गई है.

स्कूल की प्रभारी प्राचार्या मंजूला एक्का ने बताया कि अभी तक जिला प्रशासन की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है.

स्कूल के स्टूडेंट्स की तरफ से ही फोन कर जानकारी दी गई है कि 10वीं कक्षा के 6 स्टूडेंट्स, 11वीं में कॉमर्स के एक स्टूडेंट और 8वीं कक्षा के एक स्टूडेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है .

स्कूल की प्रभारी प्रचार्या मंजूला एक्का ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से कैंप लगाकर सभी बच्चों का सैंपल लिया गया था.

बताया गया था कि 6 दिन के बाद रिपोर्ट बताई जाएगी. लेकिन स्कूल प्रबंधन को अभी तक इसकी जानकारी नहीं दी गई है. जिला प्रशासन से सभी बच्चों की रिपोर्ट मांगी गई है. संभवतः बुधवार को सभी की रिपोर्ट आ जाएगी. इसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा.

स्कूल प्रबंधन की तरफ से सभी स्टूडेंट्स को पर्सनल मैसेज भेजा गया है कि वो किसी भी रिपोर्ट की सूचना सीधे प्रभारी प्राचार्य को दें. घबराने की जरूरत नहीं है. स्कूल प्रबंधन की तरफ से सिविल सर्जन व प्रशासनिक पदाधिकारियों से भी बात की जा रही है.

मंगलवार को बच्चों के संक्रमित होने की सूचना पर शिक्षकों ने बच्चों के अभिभावकों को फोन किया तो इसकी पुष्टि हुई. तब तक अन्य सैकड़ों बच्चे स्कूल पहुंच गए थे. आनन-फानन में स्कूल में छुट्टी कर दी गई. पांच दिनों में भी जिला प्रशासन द्वारा बच्चों के संक्रमित होने की सूचना नहीं देने पर शिक्षकों में रोष है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लालू यादव के चारा घोटाला मामले में 9 अप्रैल को होगी सुनवाई

Next Post

सरकार ने जारी किया दिशा निर्देश, किराना, सब्जी और दवा दुकानें छोड़ सबकुछ बंद

Next Post
सरकार ने जारी किया दिशा निर्देश,  किराना, सब्जी और दवा दुकानें छोड़ सबकुछ बंद

सरकार ने जारी किया दिशा निर्देश, किराना, सब्जी और दवा दुकानें छोड़ सबकुछ बंद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d