BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपडेट :बीजेपी विधायक ने कहा- मास्क नहीं पहनने वाले सभी सदस्यों से जुर्माना वसूला जाए, अच्छा मैसेज जाएगा

by bnnbharat.com
March 19, 2021
in समाचार
अपडेट :बीजेपी विधायक ने कहा- मास्क नहीं पहनने वाले सभी सदस्यों से जुर्माना वसूला जाए, अच्छा मैसेज जाएगा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:मास्क नहीं पहनने वाले गरीबों से रांची में एक दिन में चार लाख रुपये से अधिक की वसूली पर किया कटाक्ष

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन भारतीय जनता पार्टी विधायक सीपी सिंह ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच मास्क नहीं पहनने वाले गरीबों से रांची में एक दिन में चार लाख रुपये से अधिक के जुर्माना वसूली पर कटाक्ष किया.

सीपी सिंह ने प्रश्नोत्तरकाल खत्म हो जाने के बाद सूचना के माध्यम से आसन आसन का ध्यान इस आकृष्ट करते हुए बताया कि  आज कई समाचार पत्रों में यह खबर प्रमुखता से छपी है कि मास्क नहीं पहनने वालों से राजधानी रांची के विभिन्न ट्रैफिक थानों की पुलिस द्वारा चार लाख रुपये से अधिक की वसूली की गयी है. उन्होंने कहा कि यह बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि कानून बनाने वाले लोग ही मास्क नहीं पहन रहे है और पुलिस सड़कों पर गरीबों से वैसा वसूलने का काम कर रही है.

भाजपा विधायक ने कहा कि जो लोग कानून बनाते और निर्देश जारी करते है, उनके द्वारा ही यदि मास्क नहीं पहना जाता, इससे बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति और कुछ नहीं हो सकता. सीपी सिंह ने कहा कि जिन-जिन सदस्यों द्वारा सदन में मास्क नहीं पहना गया है, उनसे दंड वसूला जाए, इससे बाहर में अच्छा मैसेज जाएगा. इस पर संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि सत्र पिछले फरवरी महीने से चल रहा है और बजट सत्र का 14वां दिन है. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे में देख लिया जाए, रोजाना कौन मास्क पहन कर आ रहा है और कौन नहीं आ रहा है. वहीं भाजपा विधायक द्वारा मास्क पहनने की अनिवार्यता का मसला उठाने के बाद पक्ष-विपक्ष के कई सदस्यों ने अपने पास रखे गये मास्क को निकाल कर चेहरे पर लगा लिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महबूबा मुफ्ती को दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, 16 अप्रैल को अगली सुनवाई

Next Post

घाटशिला में सड़क हादसा, एक की मौत

Next Post
घाटशिला में सड़क हादसा, एक की मौत

घाटशिला में सड़क हादसा, एक की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d