होटल में कार्यरत लोगों के वीआरएस के लिए 9 करोड़ 83 लाख रुपए का होगा भुगतान
रांची:- रांची के होटल अशोक के संपूर्ण अंश धारिता क्रय करने के लिए 12 करोड़ 89 लाख रुपये राज्य सरकार खर्च करेगी बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई इसके तहत राज्य सरकार भारत पर्यटन विकास निगम लिमिटेड और बिहार पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के 98. 21% का शेयर खरीदेगी.होटल में कार्यरत लोगों के वीआरएस के लिए 9 करोड़ 83 लाख रुपए का भुगतान किया जाएगा.झारखंड में लाह का प्रबंधन और उत्पादन बढ़ाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग और वन विभाग द्वारा लाह उत्पादन वृद्धि योजना की स्वीकृति दी गई इसके तहत 1200000 परिवार को 5200 रुपए प्रति वर्ष अतिरिक्त आय सृजन करने का लक्ष्य रखा गया है. 21 ग्रामीण जलापूर्ति योजना के लिए नाबार्ड से 199.26 करोड़ ऋण की स्वीकृति दी गई. गेटलसूद जलाशय योजना के तहत मरम्मत के लिए 10 करोड़ 58 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई एनआईए का पुलिस थाना.

