BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

UPDATE: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राहुल चौबे, जिला अवर निबंधक, देवघर के निलंबन प्रस्ताव को स्वीकृति दी

by bnnbharat.com
January 30, 2021
in समाचार
मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सख्ती बढ़ाने के दिये संकेत कहा-मंत्रिपरिषद की बैठक में होगी चर्चा
Share on FacebookShare on Twitter

देवीपुर अंचल में 31 एकड़ जमीन के निबंधन में नियम -कानूनों की अवहेलना करने के आरोप में की गई यह कार्रवाई

जिला अवर निबंधक के खिलाफ तथ्यों को जानबूझकर नजरअंदाज करने और व्यक्तिगत लाभ के लिए उक्त जमीन का निबंधन करने की उपायुक्त को मिली थी शिकायत

देवघर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिला अवर निबंधक, देवघर राहुल चौबे को निलंबित करने से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दी है. राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जिला अवर निबंधक, देवघर के खिलाफ  जमीन के निबंधन से जुड़े मामलों में अनियमितता बरते जाने की शिकायतों को लेकर गठित आरोप पत्र और उनके द्वारा स्पष्टीकरण समर्पित नहीं किए जाने पर उपायुक्त द्वारा अनुशंसा के आलोक में यह निर्णय लिया गया है. उपायुक्त ने अपनी अनुशंसा में राहुल चौबे पर लगे आरोप को गंभीर प्रकृति का बताया है.

क्या है आरोप

देवघर जिला के देवीपुर अंचल अंतर्गत  कुल 31 एकड़ जमीन  के निबंधन में नियम कानूनों की अवहेलना करने से  जुड़े मामले में जिला अवर निबंधक के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है. इस मामले में देवघर के उपायुक्त द्वारा राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को जो रिपोर्ट सौंपी गई है, उसके  मुताबिक राहुल चौबे के द्वारा तथ्यों को जानबूझकर नजरअंदाज करते हुए गलत इरादे से एवं व्यक्तिगत लाभ के लिए उक्त जमीन का निबंधन किया गया.

 निर्धारित समय में नहीं समर्पित किया स्पष्टीकरण

उक्त जमीन  के निबंधन में अनियमितता बरते जाने के आरोप को लेकर चौबे से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी, लेकिन निर्धारित समय में उनके द्वारा स्पष्टीकरण समर्पित नहीं किया गया. यह अनुशासनहीनता और  उच्च अधिकारी के आदेश की अवहेलना है. उपायुक्त ने जिला अवर निबंधक राहुल चौबे को निलंबित करते हुए कठोर अनुशासनिक कार्रवाई करने की अनुशंसा की थी.

जमीन निबंधन संबंधी मामलों की हो रही जांच

इसके अलावा राहुल चौबे, जिला अवर निबंधक के खिलाफ जिले के उपायुक्त को विभिन्न माध्यमों से लगातार शिकायत मिल रही है. ऐसे में उपायुक्त के द्वारा उनके पिछले एक साल के कार्यकाल के दौरान जमीन निबंधन संबंधी मामलों की जांच हेतु जिला स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक्शन में सरकारः नप गए देवघर के अवर निबंधक राहुल चौबे, सस्पेंड

Next Post

नौ भारतीय भाषाओं में योगदा सत्संग ऑनलाइन ध्यान 31 जनवरी से

Next Post

नौ भारतीय भाषाओं में योगदा सत्संग ऑनलाइन ध्यान 31 जनवरी से

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d