रांचीः नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार बस्ती में एक फौजी की पत्नी ने शुक्रवार देर रात आत्महत्या कर ली है. मृतक की पहचान दुर्गवती देवी के रूप में हुई है वे अपने पति के साथ जोरार बस्ती में रहती थी. पति ने पुलिस को बताया कि रात में वे अपने कमरे सो रहे थे तभी पत्नी ने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली.
पति ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार चल रही थी. वो अभी भी इसकी दवा ले रही थी. उन्होंने पुलिस को किसी भी विवाद की जानकारी नहीं दी है. वहीं महिला के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है.
नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का ही मामला लग रहा है. उन्होंने बताया कि अभी तक महिला के परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत नहीं की है. वे मायके से और परिजनों के आने का इंतजार कर रहे हैं. अगर वे इसकी लिखित शिकायत करते हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी.

