BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Update: बस में भीषण डकैती, एक यात्री की हत्या, लूटे नकद और जेवरात

by bnnbharat.com
February 14, 2021
in समाचार
दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से लाखों के गहनों की लूट
Share on FacebookShare on Twitter

गिरिडीह: कोलकाता से बिहारशरीफ जा रही दयाल यात्री बस में यात्री के रूप में सवार डकैतों ने रविवार की सुबह करीब चार बजे भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया. इस दाैरान विरोध करने पर यात्री अभय कुमार को गोली मार दी. गोली लगने से यात्री की माैके पर ही माैत हो गई. इसके बाद डर से यात्रियों ने नकदी और जेवरात डैकतों को साैंप दिए. घटना को अंजाम देने के बाद डकैत बस को रुकवाकर भाग निकले.

यह घटना जीटी रोड पर धनबाद और गिरिडीह जिले की सीमा पर तोपचांची और निमियाघाट के बीच हुई. 

घटना के बाद बस चालक किसी तरह बस लेकर डुमरी में जीटी रोड पर स्थित मीना जेनरल अस्पताल के निकट पहुंचा. मृत यात्री के शव को वहां उतार दिया. मृत यात्री के साथी मनीष कुमार ने किसी तरह शव को मीना जेनरल अस्पताल पहुंचाया.

सूचना मिलते ही डुमरी थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा सदलबल अस्पताल पहुंचे. शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस डुमरी थाना ले आई. आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए शव को गिरिडीह भेज दिया.

इधर, पुलिस मृतक के साथी को साथ लेकर घटना स्थल तोपचांची के सतकिरा से लेकर निमियाघाट तक गई और मुआयना किया. पुलिस घटना के हर बिन्दु पर जांच कर रही है. घटना में नकाबपोश अपराधियों ने सोने की दो अंगूठी व एक चेन तथा सगाई का लहंगा व कपड़ा जिसकी कीमत करीब दो लाख रूपये है, लूट लिए.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोलकाता से दयाल नामक यात्री बस शनिवार की रात बिहार शरीक के लिए निकली थी. मनीष एवं उसके मित्र अभय कुमार कपड़े की खरीदारी कर मोहम्मद अली पार्क से उस बस पर सवार हुए थे. दोनों दोस्त कोलकाता से वापस बिहार के नवादा जा रहे थे. कपड़ा व जेवर की खरीदारी के लिए दोनों दो दिन पूर्व कोलकाता गए थे. उस बस पर यात्री के रूप में पहले से आधा दर्जन डकैत सवार थे. दोनों दोस्त सुबह जब गहरी नींद पर थे, तभी अपराधियों ने नकाब पहनकर लूटपाट शुरू कर दी. सबसे पहले चालक एवं खलासी की कनपट्टी पर रिवाल्वर तान दिया.

अपराधियों के निशाने पर सिर्फ अभय और मनीष थे. दोनों से लूट के दौरान मारपीट की. अभय ने जेवरात एवं कपड़ों से भरे बैग को लूटने का विरोध किया. इस पर अपराधी ने उसके सीने पर एक गोली मार दी. धनबाद जिले के तोपचांची के सतकिरा और गिरिडीह जिले के निमियाघाट के मधुपुर के बीच इस घटना को अंजाम दिया. गाेली चलते ही बस में अफरातफरी मच गई. बस रोककर डकैत पैदल निकल गए. घटनास्थल धनबाद जिले का हरिहरपुर थाना क्षेत्र बताया जाता है. 

मनीष के बड़े भाई की सगाई होने वाली थी जिसकी खरीदारी के लिए दोस्त अभय के साथ कोलकाता गया हुआ था. मनीष कपड़ा का व्यवसाय करता है. मृतक अभय जेवरात की दुकान में कारीगर था. वह नवादा जिले के खरहा का रहने वाला था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक दिवसीय वुडबॉल चैंपियनशिप 2021 का हुआ आयोजन

Next Post

सुरक्षाबलों ने आतंकियों की नापाक साजिश को किया नाकाम, 7 किलो विस्फोटक बरामद

Next Post
सुरक्षाबलों ने आतंकियों की नापाक साजिश को किया नाकाम, 7 किलो विस्फोटक बरामद

सुरक्षाबलों ने आतंकियों की नापाक साजिश को किया नाकाम, 7 किलो विस्फोटक बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d