BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Update: शिक्षा मंत्री की स्थिति में सुधार, वेंटिलेटर हटाया गया

by bnnbharat.com
October 19, 2020
in समाचार
Update: शिक्षा मंत्री की स्थिति में सुधार, वेंटिलेटर हटाया गया
Share on FacebookShare on Twitter

चेन्नई एमजीएम से आये डॉ. अपार जिंदल व डॉ. मुरली कृष्णन के नेतृत्व में टीम स्थिति पर नजर बनाये

रांची: झारखंड के कोरोना पॉजिटिव शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत में सोमवार को थोड़ा सुधार हुआ है और उन्हें वेटिलेटर से हटा लिया गया है. उनकी स्थिति स्थिर रहने और उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें एयर एंबुलेंस से चेन्नई शिफ्ट करने पर निर्णय लिया जा सकता है.

चेन्नई स्थित एमजीएम से देर रात विशेष विमान से रांची पहुंचे लंग्स स्पेशलिस्ट डॉ. अपार जिंदल और डॉ. मुरली कृष्णन ने रात करीब 11 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचते ही सीधे मेडिका अस्पताल पहुंचे और आज तड़के तीन बजे तक शिक्षामंत्री के स्वास्थ्य को लेकर मेडिका तथा रिम्स के चिकित्सकों की टीम के एस्समेंट करते रहे. शिक्षामंत्री को एकमो (कृत्रिम सांस) पर रखे जाने के बाद उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर सामान्य हो पाया.

डॉ. अपार जिंदल ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एकमो देने के बाद शिक्षामंत्री के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है और उनके लंग्स को कुछ आराम मिला है. उन्होंने कहा कि लंग्स ट्रांसप्लांट अंतिम विकल्प होता है, इससे पहले कोशिश की जा रही है कि उनका फेफड़ा पूर्व की भांति ठीक तरीके से काम करने लगे. इस बात की काफी संभावना रहती है कि लंग्स को रेस्ट देने से फिर से वह सामान्य तरीके से काम करने लगता है.

डॉ. मुरली कृष्णन ने बताया कि शिक्षा मंत्री की स्थिति स्थिर होने के बाद उन्हें चेन्नई ले जाने पर विचार हो सकता है और एक-दो सप्ताह या जब तक उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो जाता है, तब तक उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाए.

इस अवसर पर मेडिका अस्पताल में उपस्थित कृषि मंत्री बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार शिक्षा मंत्री को हरसंभव बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रत्यनशील है. कल जब शिक्षामंत्री की तबीयत बिगड़ने की खबर मिली, तो तत्काल मुख्यमंत्री भी अस्पताल पहुंचे.

उन्होंने एशिया के सबसे अच्छे लंग्स स्पेशलिस्ट डॉ. जिंदल और डॉ. मुरली से फोन पर यह आग्रह किया कि वे सोमवार की जगह रविवार को ही रांची आ जाए. देश के सबसे बड़े चिकित्सक पहले से ही प्लान बनाया रहता है, लेकिन इसके बावजूद राज्य सरकार के आग्रह पर वे कल ही रांची आने के लिए तैयार हो गये, जिसके बाद मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का की ओर से तत्काल एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी और दोनों विशेषज्ञ चिकित्सकों को रांची लाया गया.

उन्होंने बताया कि वे एयरपोर्ट से ही विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ है. चिकित्सकों की टीम एयरपोर्ट से सीधे मेडिका अस्पताल पहुंची और रात तीन बजे तक शिक्षा मंत्री के स्वास्थ्य को लेकर मेडिका और रिम्स के चिकित्सकों की टीम के साथ एस्समेंट करती. उन्हीं के प्रयास से आज उनके स्वास्थ्य में सुधार देखा जा रहा है और वेंटिलेटर से उन्हें हटा लिया गया है.

https://bnnbharat.com/one-person-and-12/
https://bnnbharat.com/celebrate-navratri-with-social-distancing/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उम्र को मात देती मलाइका अरोड़ा आज भी लगती हैं बेहद खूबसूरत, तस्वीरों में देखें ग्लैमरस अवतार

Next Post

सड़क हादसे में एक व्यक्ति व 12 भैंस की मौत

Next Post
सड़क हादसे में एक व्यक्ति व 12 भैंस की मौत

सड़क हादसे में एक व्यक्ति व 12 भैंस की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d