मुंगेर : जमालपुर प्रखंड कार्यालय में आज बीडीओ राजीव कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड मे चल रहे सभी योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की गई. जिसमें उन्होंने सभी कनीय अभियंता, डब्ल्यूएमसी,पंचायत सचिव और मुखिया को एक सप्ताह के भीतर हर हाल मे मापी पुस्तिका को अपडेट करने का निर्देश दिया, उन्होंने कहा की इसके साथ ही तमाम अभिलेखों का भी संधारण किया जाना आवश्यक होगा.इस मौके पर मनरेगा के प्रोग्राम अफसर प्रभात कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक मृत्यूंजय कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार वर्णवाल,कनीय अभियंता राजनंदनी,विभा कुमारी और पंचायत सचिव बालेश्वर प्रसाद यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे.

