ऱांची. झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में निर्माण कार्य में लगी रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के कार्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी, एनआइए की टीम ने छापेमारी की.
एनआईए के अधिकारियों की टीम ने रात करीब साढ़े आठ बजे तक रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के कार्यालय में छापेमारी की, लेकिन इस छापेमारी को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी देने से इंकार कर दिया. छापेमारी कर एनआईए की टीम वापस लौटी, तो एनआईए अधिकारियों के हाथों में कुछ फाइलें थी, जबकि एक पेटी में भी कई दस्तावेज और हार्डडिस्क एवं अन्य कागजात होने की बात की कही गयी है.

