BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपडेटः पुलिस पदाधिकारी को गोली मारने वाले दो अपराधियों के पास से हथियार, कारतूस और स्कूटी समेत कई सामान बरामद

by bnnbharat.com
March 19, 2021
in समाचार
अपडेटः पुलिस पदाधिकारी को गोली मारने वाले दो अपराधियों के पास से हथियार, कारतूस और स्कूटी समेत कई सामान बरामद
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में दिन दहाड़े पुलिस पदाधिकारी को गोली मारने वाले दो आरोपियों को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.  रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि चुटिया थाना क्षेत्र और शहर के अन्य क्षेत्रों में हुई चेन छिनतई की घटनाओं को देखते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए शहर में विशेष अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में गुरुवार को चुटिया थाना क्षेत्र में रेकी में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी सुभाष चंद्र लकड़ा ने दो अपराधियों को देखा. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अवर निरीक्षक सुभाष चंद्र लकडत्रा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों का पीछा गया. इस दौरान मुकचुन्द टोली चौक के निकट अपराधियों को स्वयं को पुलिस पदाधिकारी बताते हुए रूकने के लिए कहा, यह सुनकर अपराधी भागने लगे. लेकिन सुभाष लकड़ा ने सूझबूझ और अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया. अपने साथी को छुड़ाने के लिए दूसरे अपराधी ने पुलिस पदाधिकारी पर हमला कर दिया. इस परिस्थिति में भी पुलिस पदाधिकारी द्वारा नहीं छोड़े जाने पर पकड़ाये अपराधी ने पिस्तौल निकाल कर जान मारने की नियत से पिस्तौल निकाल लिया. लेकिन इसके बावजूद सुभाष चंद्र लकड़ा ने बहादुरी का परिचय देते हुए पिस्तौल छिनने की कोशिश की, परंतु अपराधी ने फायर कर दिया, गोली  सुभाष लकड़ा के जांघ में लगी और वे जमीन पर बैठ गये, इस बीच अपराधी भागने में सफल रहे.

एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटे में मामले का उदभेदन कर दिया और लोअर बाजार थाना निवासी इमरोज अंसारी और सदर थाना क्षेत्र के गढ़ाटोली निवासी तौकीद मल्लिक को गिरफ्तार कर लिया.  गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी पिस्तौल, एक देशी कट्टा, 6 पीस कारतूस, 1 जीवित कारतूस, घटना में प्रयुक्त स्कूटी, बड़ा स्प्रींग वाला चाकू और 2 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नेशनल एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट अब 25 मार्च को

Next Post

होली पर घर जानें में नहीं होगी दिक्कत, रेलवे चलाने जा रहा 18 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरी लिस्ट

Next Post
होली पर घर जानें में नहीं होगी दिक्कत, रेलवे चलाने जा रहा 18 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरी लिस्ट

होली पर घर जानें में नहीं होगी दिक्कत, रेलवे चलाने जा रहा 18 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरी लिस्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d