BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची रेल मंडल के नामकुम गुड्स शेड का अपग्रेडेशन

by bnnbharat.com
August 4, 2020
in समाचार
रांची रेल मंडल के नामकुम गुड्स शेड का अपग्रेडेशन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भारतीय रेल में लदान बढ़ाने के लिए एवं व्यवसायियों को आकर्षित करने हेतु बहु आयामी ‘बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट’ का गठन किया गया है. इसके अंतर्गत रांची रेल मंडल में बहु आयामी ‘बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट’ का गठन किया गया, जिसका मुख्य कार्य मंडल पर स्थित गुड्स शेडों का व्यवसायियों के सुझावों के अनुसार सीमित समय मे विकसित करना भी है.

गुड्स शेड का विकास होने से सीमित समय में लदान तथा अनलोडिंग करने में व्यवसायियों को सुविधा होगी. मंडल रेल प्रबंधक नीरज अम्बष्ठ ने व्यवसायियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की. व्यवसायियों से प्राप्त सुझावों के अनुरूप और ‘बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट’ के प्रयास से रिकॉर्ड समय में रांची रेल मंडल के नामकुम गुड्स शेड का आवश्यक सुविधाओं के साथ विकास किया गया. जिसके अंतर्गत गुड्स शेड  के लिए अप्रोच रोड का निर्माण, गुड्स शेड में लोडिंग एवं अनलोडिंग करने के स्थान को ठीक कराया गया.

एयरपोर्ट की तर्ज पर बिजली की व्यवस्था की गई. पानी की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, मजदूरों के लिए विश्राम कक्ष तथा व्यवसायियों के लिए कक्ष का निर्माण किया गया. व्यवसायियों से सुझाव प्राप्त करने हेतु बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के सदस्यों ने झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठकें की.

इन सभी सुविधाओं का निर्माण होने से अब व्यवसायियों को लदान एवं अनलोडिंग करने में और अधिक सुविधा होगी. मंडल रेल प्रबंधक नीरज अम्बष्ठ के निर्देशन में बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के सदस्य वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक नीरज कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवनीश, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक शान्तनु मुखर्जी द्वारा कार्य किया गया.

व्यापारियों के सुझाव के अनुसार गुड्स शेड का निर्माण जल्द करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक स्वयं समय-समय पर जाकर गूड्स शेड निरीक्षण किया तथा रेलवे द्वारा रिकॉर्ड समय में गुड्स शेड के अपग्रेडेशन का कार्य सम्पन्न हुआ.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोवैक्सीन ट्रायल: भाग लेने के इच्छुक 20% लोगों में पहले से ही बन गई थी एंटीबॉडी

Next Post

बिहार में बाढ़ से तबाही के बीच भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Next Post
बिहार में बाढ़ से तबाही के बीच भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

बिहार में बाढ़ से तबाही के बीच भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d