रांची: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राँची के उप-महापौर संजीव विजयवर्गीय ने ध्रुवा के जगन्नाथपुर स्थित साईं सिटी के सभी बुद्धिजीवियों के साथ वृक्षारोपण किया। इस कार्यक्रम के तहत सांई सिटी के प्रांगण में करीब 50 पौधें को लगाया गया.
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरान्त संजीव विजयवर्गीय ने सांई सिटी में रह रहें सभी वृद्धिजीवियों से लगायें गए सभी पौधो की सुरक्षा एवं देखभाल करने की अपील की. साथ ही साईं सिटी का निरीक्षण कर वहां की समस्याओं से अवगत हुए एवं जल्द से जल्द उन समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया.
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में वार्ड – 38 के पार्षद दीपक लोहरा, संजीव सिन्हा, अतुल कश्यप, राजीव रंजन, मितलेश सिंह, बिनोद, अमित सहित श्री साईं सिटी के स्थानीय लोग मौजूद थे.

