रांची: उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने वार्ड नं-3 स्थित टैगोर इंक्लेव लेन में उप महापौर निधि से स्लैब सहित नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. काफी दिनों से स्थानीय नागरिकों द्वारा नाली निर्माण की मांग की जा रही थी. जिसे लेकर उपमहापौर ने गुरुवार को इसका शिलान्यास किया.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल्द ही स्लैब सहित नाली निर्माण काम समाप्त कर लिया जाएगा. जिससे कॉलोनी वासियों को नाली के आभाव के कारण सड़क में पानी बहने की समस्या से निजात मिल जाएगी.
इस शिलान्यास कार्यक्रम में वार्ड तीन की बसंती लकड़ा, अजीत कोठारी, सुग्रीव समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

