रांची: कोरोना महामारी के कारण पिछले कई महीनों से वेंडर्स मार्केट बंद है। जिससे फुटपाथ दुकानदारों को अपने परिवार के जीवन यापन के लिए गंभीर संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा.
रांची के उप – महापौर संजीव विजयवर्गीय पिछले डेढ़ महीनों से प्रयासरत हैं कि वेंडर्स मार्केट पुनः खुल जाए और फुटपाथ दुकानदारों को राहत पहुंचा पाए। इसको लेकर रविवार को राँची के उप-महापौर संजीव विजयवर्गीय ने राँची के उपायुक्त से पत्र लिखकर मांग किया है कि जल्द से जल्द वेंडर्स मार्केट को खोलने हेतु दिशा निर्देश जारी करे। ताकि फुटपाथ दुकानदार अपने रोजगार को चला सके और अपने परिवार का जीवन यापन कर सके.
बता दें कि कुछ दिन पुर्व उपायुक्त से इस विषय पर बात होने पर उपायुक्त द्वारा रांची नगर निगम से पुछा गया था कि वेंडर्स मार्केट खुलवाने हेतु सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुछ अहर्ताओं का पालन के साथ किस तरह से कोरोना महामारी से रोकथाम हेतु सरकार के दिशा-निर्देश का पालन करेगी। इसका जवाब रांची नगर निगम के द्वारा पत्राचार कर उपायुक्त को दिया जा चुका.

