BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

UPPSC RO-ARO 2016 Exam: परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

by bnnbharat.com
April 6, 2021
in समाचार
UPPSC RO-ARO 2016 Exam: परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक
Share on FacebookShare on Twitter

UP: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग {UPPSC} ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित यूपीपीएससी आरओ/एआरओ भर्ती परीक्षा 2016 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है.

इस परीक्षा के माध्यम से कुल 303 रिक्त पदों के सापेक्ष 260 कैंडिडेट्स को सफल घोषित किया गया है. यह रिजल्ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है. कैंडिडेट्स यहां से अपने रोल नंबर और नाम के अनुसार चेक कर सकते हैं.

आयोग के सचिव जगदीश ने रिजल्ट जारी करने के बाद बताया कि आयोग ने 303 रिक्तियों के सापेक्ष कुल 260 कैंडिडेट्स को सफल पाया गया है. शेष रिक्तियों पर योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने से सीट खाली रह गईं. इन्हें बाद में भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी.

विदित है कि समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए अनिवार्य/अधिमान्य अहर्ता हिन्दी टंकण की परीक्षा 23, 24, व 25 फरवरी 2021 को आयोजित की गई थी. इसकी मुख्य परीक्षा 22, 23 फरवरी 2020 को आयोजित की गई थी. इसमें कुल 4881 अभ्यर्थी शामिल हुए थे.

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपीपीएससी आरओ/एआरओ-2016 परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन वर्ष 2016 में जारी किया था. इसकी प्रीलिम्स परीक्षा 27 नवंबर 2016 को 21 जिलों के 827 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. परीक्षा दो पालियों में हुई थी.

परीक्षा के लिए 385191 अभ्यर्थी पंजीकृत थे. परन्तु पेपर लीक विवाद के चलते इस परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था. उसके बाद यह प्रीलिम्स परीक्षा दोबारा 20 सितंबर 2020 को आयोजित की गई. इस प्रीलिम्स परीक्षा में केवल पुराने कैंडिडेट्स को ही शामिल किया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बंगाल में मतदान के बीच हिंसा, भाजपा कार्यकर्ता की पत्‍नी की हत्या; तृणमूल पर लगा आरोप

Next Post

पाकिस्तानन को मुश्किल में डाल देगा लोगों का ये रवैया, सरकार को मजबूर न करे जनता- इमरान खान

Next Post
मोदी के रहते कश्मीर पर कुछ नहीं कर सकते: इमरान खान

पाकिस्तानन को मुश्किल में डाल देगा लोगों का ये रवैया, सरकार को मजबूर न करे जनता- इमरान खान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d