रांचीः बीजेपी विधायकों ने श्वेत पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया है. हेमंत सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप भी लगाया. भाजपा विधायकों ने एकबार फिर बाबूलाल मरांडी को सदन का नेता-प्रतिपक्ष चुने जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. सदन के बाहर तख्तियां लेकर बीजेपी विधायकों ने प्रर्दशन किया.
बीजेपी विधायक अमित मंडल ने सरकार द्वारा जारी श्वेत पत्र की कॉपी फाड़ कर विरोध जताया. उन्होंने कहा कि श्वेत पत्र पूरी तरह से फर्जी है और झूठ का पुलिंदा है.
View Video:-
कुर्सी पर बवाल जारी, बीजेपी विधायकों का विरोध जारी
बजट सत्र के तीसरे दिन भी कुर्सी पर बवाल जारी है. मंगलवार को भी बीजेपी विधायक सदन के बाहर धरना पर बैठ गये. बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर बैठाने की मांग को लेकर लगातार सदन के अंदर और बाहर उनका विरोध जारी है.
वहीं हेमंत सरकार सदन में अपना पहला बजट पेश करेगी. सरकार ने बजट को वास्तविकता के करीब रखने पर जोर दिया है. बजट का आकार लगभग 81 हजार करोड़ रुपये के करीब होने का अनुमान लगाया जा रहा है.
वहीं अपने राजस्व के संसाधन बढ़ाने के उपायों पर फोकस किया जाएगा. फिलहाल, राज्य सरकार को अपने संसाधनों से महज 20 से 21 हजार करोड़ रुपये की ही आमद हो रही है.

