BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

क्राउन पब्लिक स्कूल में अभिभावकों का हंगामा, सभी तरह के फीस लिए जाने का कर रहे थे विरोध

अभिभावक संघ की पहल पर स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को केवल ट्यूशन फीस जमा करने को कहा

by bnnbharat.com
June 30, 2020
in Uncategorized
क्राउन पब्लिक स्कूल में अभिभावकों का हंगामा, सभी तरह के फीस लिए जाने का कर रहे थे विरोध

क्राउन पब्लिक स्कूल में अभिभावकों का हंगामा, सभी तरह के फीस लिए जाने का कर रहे थे विरोध

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : किशोरगंज स्थित क्राउन पब्लिक स्कूल में फीस जमा करने को लेकर अभिभावकों ने हंगामा किया. स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को सभी तरह के फीस जमा करने को कहा जा रहा था. स्कूल विभिन्न क्लास में पढ़ रहे अभिभावकों से न केवल ट्यूशन फीस बल्कि डेवलपमेंट फीस और री-एडमिशन फीस भी जमा करने को कहा जा रहा था. अभिभावकों की ओर से स्कूल प्रबंधन को सिर्फ ट्यूशन फीस लेने का अनुरोध किया गया तो स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों को परीक्षा में शामिल होने देने से मना करने की बात कही गई. साथ ही कई तरह का शुल्क जमा करने को कहा गया. स्कूल की ओर से फीस जमा करने को लेकर फीस डिटेल्स की पर्ची अभिभावकों को भेजी गयी है. जिसमें तमाम तरह की फीस जमा करने को कहा गया है.

 

अभिभावकों ने तत्काल इसकी सूचना झारखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष अजय राय के पास दी और उन्हें स्कूल में बुलाया गया. मौके पर पहुंचे झारखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने मामले की जांच की. इस पर अभिभावकों का आरोप सही पाया. उन्होंने कहा कि स्कूल की ओर से सरकार के आदेश की अवहेलना की जा रही है अजय राय ने वहां मौजूद स्कूल के प्राचार्य और डायरेक्टर से कहा कि जब राज्य सरकार ने 25 जून को आदेश जारी किया है जिसमें यह कहा गया है की स्कूल सिर्फ ट्यूशन फीस के अलावा कहीं कोई फीस नही लेगी. साथ ही अगर कोई अभिभावक आर्थिक तंगी के कारण फीस जमा नही कर पाता है तो उनके बच्चों को क्लास और परीक्षा से वंचित नही किया जा सकता इसके बावजूद भी स्कूल द्वारा सभी तरह की फीस वसूल की जा रही है. इस पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो स्कूल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किये जाने को लेकर शिकायत की जाएगी.

अभिभावक संघ की पहल पर स्कूल की प्राचार्या सबनम जहेदी और डायरेक्टर संजय वर्मा ने अपनी भूल को स्वीकार करते तत्काल नोटिस बोर्ड पर नोटिस चिपकवाकर सिर्फ ट्यूशन फीस लिए जाने का आदेश जारी किया. इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि जिस किसी स्कूल में ट्यूशन फीस के अलावा कहीं कोई दूसरा फीस लिया जाता है तो इसकी शिकायत वह झारखंड अभिभावक संघ से करें, ताकि उन स्कूलों के खिलाफ शिकायत शिक्षा विभाग से किया जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चायनीज एप बैन: सांसद रवि किशन ने जताया आभार, भारत आत्म निर्भर बनने की दिशा में अग्रसर

Next Post

एकजुटता के अभाव में विश्व में हालात और बिगड़ सकते हैं: WHO

Next Post
एकजुटता के अभाव में विश्व में हालात और बिगड़ सकते हैं: WHO

एकजुटता के अभाव में विश्व में हालात और बिगड़ सकते हैं: WHO

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d