BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बीजेपी विधायकों का अवैध उत्खनन के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, हरि – कीर्तन किया

by bnnbharat.com
March 4, 2021
in समाचार
बजट सत्रः वेल में घुसे बीजेपी विधायक, हंगामा
Share on FacebookShare on Twitter

कार्यस्थगन प्रस्ताव अमान्य, हंगामे के बीच ही चली कार्यवाही

रांची:- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन गुरुवार को बीजेपी विधायकों ने राज्य में बालू, पत्थर और कोयले समेत अन्य प्राकृतिक संपदा के अवैध उत्खनन का मुद्दा उठाते हुए जमकर हंगामा किया. भाजपा विधायकों के हंगामे के बीच ही प्रश्नोत्तरकाल, शून्यकाल और ध्यानाकर्षण सूचना पर  सवाल -जवाब हुआ. हालांकि इस दौरान सिर्फ सत्तापक्ष के सदस्यों के सवालों पर ही सरकार की ओर से जवाब दिया गया,भाजपा विधायक वेल में आकर हो-हंगामा करते नजर  आये.

सभा की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होने के साथ ही भाजपा के जयप्रकाश भाई पटेल और अनंत ओझा समेत अन्य द्वारा अवैध उत्खनन और प्राकृतिक संपदा के अनुचित दोहन का मामला उठाते हुए कार्यस्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग की. लेकिन विधानसभा ने सभी कार्यस्थगन प्रस्ताव को अमान्य कर दिया गया. जिसके बाद भाजपा विधायक वेल में आकर नारेबाजी करने लगे और धरना पर बैठ गये.

वेल में आकर हंगामा कर रहे भाजपा विधायकों ने सत्तापक्ष के विधायक लोबिन हेम्ब्रम और सीता सोरेन द्वारा अवैध उत्खननन को लेकर उठाये गये सवाल पर सरकार से जवाब की मांग कर रहे थे.

विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने भाजपा विधायकों से सीट पर बैठने का आग्रह किया गया,लेकिन भाजपा विधायक वेल में ही धरना पर बैठकर नारेबाजी करते रहे. जिसके बाद भाजपा विधायकों के शोर-शराबे के बीच ही प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही शुरू हुई. इस दौरान सत्तापक्ष के कई सदस्यों द्वारा पूछे गये अल्पसूचित और तारांकित प्रश्नों पर सरकार की ओर से जवाब दिया गया, वहीं भाजपा विधायकों ने कोई भी प्रश्न पूछने से इनकार करते हुए कहा कि उनके सदन में रखे गये सवाल से बड़ा और ज्वलंत मुद्दा अवैध उत्खनन है, इसलिए उस पर चर्चा होनी चाहिए.

इस दौरान वेल में बैठे विधायक हरिकीर्तन और भजन गाते भी नजर आये. भजन और हरि कीर्तन में भाजपा की महिला विधायकों की ओर से पूरा सहयोग किया गया. प्रश्नोत्तरकाल के दौरान हंगामा करने के दौरान भाजपा के विधायकों ने कभी हूटिंग की, तो कभी ताली बजाई, तो कभी कीर्तन करते नजर आए. इससे पहले विधानसभा के मुख्य गेट पर भी भाजपा विधायकों ने प्रदर्शन किया और मांग की कि सत्तापक्ष के दो वरिष्ठ सदस्यों लोबिन हेम्ब्रम और सीता सोरेन द्वारा जो सवाल उठाये गये है, उसका जवाब सरकार को देना चाहिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विधायकों की अनुशंसा पर खोले जाएंगे धान क्रय केंद्रः सीएम

Next Post

रांची में 4 सरकारी और 24 प्राइवेट अस्पतालों में कोविड वैक्सीनेशन की सुविधा

Next Post
झारखंड के पांच जिलों में कल से कोरोना टीकाकरण का ड्राइ रन

रांची में 4 सरकारी और 24 प्राइवेट अस्पतालों में कोविड वैक्सीनेशन की सुविधा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d